1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Holi 2024: आज देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है होली का त्यौहार, जानें इस दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं?

Holi 2024: आज देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है होली का त्यौहार, जानें इस दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं?

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Mar 25, 2024 08:28 am IST,  Updated : Mar 25, 2024 10:35 am IST

Holi 2024: रंगों का पर्व होली का इंतजार हर किसी को बड़ी बेसब्री के साथ रहता है। इस दिन चारों तरफ रंग, गुलाल-अबीर नजर आते हैं। इस दिन हर कोई अपने सारे गिले-शिकवे भूलकर होली का त्यौहार मनाते हैं।

Holi 2024- India TV Hindi
Holi 2024 Image Source : INDIA TV

Holi 2024: आज यानि कि 25 मार्च को रंगों का उत्सव होली का पर्व मनाया जा रहा है। हर साल फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को होली मनाई जाती है। इस दिन लोग एक-दूसरे को अबीर-गुलाल और रंग लगाकर, सारे गिल-शिकवे भूलकर साथ में होली का त्यौहार मनाते हैं। रंग और खुशियों के इस पर्व की धूम देश ही नहीं बल्कि विदेश के कई जगहों पर भी देखने को मिलती है। देश के अलग-अलग जगहों पर होली के विभिन्न रंग देखने को मिलता है। होली को 'फगुआ', 'धुलेंडी', 'धूलिवंदन' और 'दोल'   नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा होली के दिन अलग-अलग देवी-देवताओं के पूजा करने भी विशेष महत्व है। इस दिन मथुरा-वृंदावन से लेकर काशी और उज्जैन में होली के अनोखे रंग देखने को मिलता है।

होली के दिन भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है। काशी यानि कि बनारस में चिता की राख से होली खेली जाती है, जिसे मसाने की होली के नाम से जाना जाता है। वहीं उज्जैन में भी होली पर महाकाल की भस्म आरती की जाती है, जिसे देखने के लिए भक्त कतार में लगे रहते हैं। 

होली के दिन भगवान कृष्ण और राधा रानी की पूजा का खास महत्व है। कहते हैं कि इस दिन राधा जी और कान्हा की पूजा करने से वैवाहिक जीवन में प्रेम और खुशहाली बनी रहती है। इसके अलावा होली के दिन विष्णु जी और माता लक्ष्मी की पूजा करने घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।  होली के दिन भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार की भी उपासना भी की जाती है। 

होली के दिन क्या नहीं करना चाहिए?

  • सुहाग की चीजें जैसे- चूड़ी, सिंदूर, बिंदी आदि किसी को दान न करें।
  • होली के दिन कपड़ों का दान नहीं करना चाहिए। इससे घर में दरिद्रता आती है।
  • होली के दिन सरसों का तेल का दान न करें।
  • होली के दिन सफेद चीजें (दूध, दही, चीनी) को दान नहीं करना चाहिए।
  • होली के दिन धन का दान भी शुभ नहीं माना गया है। 
  • होली के दिन लोहे और स्टील और कांच के सामान का दान न करें।

होली के दिन क्या करें?

  • होली के दिन स्नान कर साफ कपड़े पहनकर सबसे पहले गुलाल-अबीर देवी-देवता को अर्पित करें
  • होली के दिन राधा-कृष्ण की पूजा जरूर करें
  • होली के दिन मां लक्ष्मी को लाल गुलाल, फूल आदि अर्पित करें
  • होली के दिवन शिवलिंग की उपासना भी करें।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Chandra Grahan 2024: साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण इन राशि के जातकों की बढ़ाएगी परेशानी, शुभ फलों के लिए जरूर करें ये उपाय

Chandra Grahan 2024: आज इतने बजे से शुरू हो जाएगा चंद्र ग्रहण, जान लीजिए इस दौरान क्या सावधानियां बरतें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म