1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Holi 2026 Date: 2 मार्च को होलिका दहन के बाद कब मनायी जाएगी होली - 3 मार्च या 4 मार्च? जानें सही डेट

Holi 2026 Date: 2 मार्च को होलिका दहन के बाद कब मनायी जाएगी होली - 3 मार्च या 4 मार्च? जानें सही डेट

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : Mar 02, 2026 12:46 pm IST,  Updated : Mar 02, 2026 12:46 pm IST

Holi 2026 Date (होली कब मनाई जाएगी): इस साल होली की तारीख को लेकर काफी कन्फ्यूजन चल रहा है। दरअसल ऐसा 3 मार्च 2026 को लग रहे चंद्र ग्रहण के कारण हो रहा है। यहां हम आपको बताएंगे होलिका दहन और रंगवाली होली की सही तारीख।

holi 2026 date- India TV Hindi
होली कब है 3 या 4 मार्च? Image Source : PTI

Holi 2026 Date (होली कब मनाई जाएगी): रंगों का त्योहार होली दो दिन मनाया जाता है। एक दिन होलिका दहन किया जाता है तो दूसरे दिन रंग वाली होली खेली जाती है। जहां होलिका दहन फाल्गुन पूर्णिमा पर प्रदोष काल में किए जाने का विधान है तो वहीं इसके अलगे दिन लोग रंगों की होली खेलते हैं। लेकिन 2026 में होली की तारीख को लेकर काफी कन्फ्यूजन चल रहा है। दरअसल ऐसा 3 मार्च 2026 को लगने वाले चंद्र ग्रहण के कारण हो रहा है। जहां आमतौर पर रंग वाली होली होलिका दहन के अगले दिन खेले जाने की पंरपरा है वहीं इस साल ऐसा संयोग नहीं बन पा रहा है। इस साल होली और होलिका दहन पर्व में एक दिन का अंतर आ गया है। 

होली कब मनाई जाएगी 2026 (Holi 2026 Date)

इस साल होलिका दहन 2 मार्च 2026 को किया जाएगा तो वहीं रंग वाली होली 4 मार्च 2026 को खेली जाएगी। 3 मार्च 2026 को चंद्र ग्रहण होने की वजह से न तो इस दिन होलिका दहन किया जाएगा और न ही होली खेली जाएगी। हालांकि कुछ जगहों पर 3 मार्च की शाम 6 बजकर 46 मिनट के बाद होलिका दहन किया जाएगा। लेकिन ज्यादातर जगहों पर 2 मार्च को ये पर्व मनाया जाएगा।

किस रंग से होली खेलनी चाहिए?

होली के दिन किस प्रोफेशन वालों को कौन-से रंग से होली खेलनी चाहिए, ताकि उन्हें अपने काम में अधिक से अधिक मुनाफा मिले चलिए इस बारे में जानते हैं। लाल रंग भूमि पुत्र मंगल का रंग है, अतः भूमि से संबंधित सभी काम करने वाले माइनिंग क्षेत्र से जुड़े लोग, प्रॉपर्टी डीलर, बिल्डर्स, सीविल इंजिनियर्स आदि को लाल रंग से होली खेलनी चाहिए। दूसरी तरफ हरा रंग बुध का प्रतिनिधित्व करता है और बुद्ध, बुद्धि और वाणी का देवता है। अतः संगीतकारों, कम्पोज़र, व्यापारी वर्ग, शिक्षक, वकील, विद्यार्थी, लेखक, कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर इंजीनियरों के लिये हरे रंग से होली खेलना शुभ रहेगा। इसके अलावा पीला रंग गुरु का प्रतिनिधित्व करता है और गुरु सोना, चांदी तथा अन्न से संबंधित व्यापार को आर्थिक रूप से प्रभावित करता है। अतः इन सब कार्यों से जुड़े लोगों को पीले रंग से होली खेलनी चाहिए। वहीं नीला रंग शनि ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है। अतः अभिनेता, कलाकार, कम्प्यूटर व्यवसायी, प्लास्टिक, ऑइलपेंट, लोहा व्यवसायी एवं राजनीतिज्ञों के लिये नीले रंग से होली खेलना अत्यंत शुभ रहेगा। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Chandra Grahan 2026 Timing Live Updates: कल चंद्र ग्रहण कितने बजे से लगेगा और सूतक कब से शुरू होगा, हर एक जानकारी पाएं यहां

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म