1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Holi 2025: देशभर में मची है होली की धूम, उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर से लेकर श्री कृष्ण जन्मस्थान तक कैसे मनाई जा रही होली, यहां देखें वीडियो

Holi 2025: देशभर में मची है होली की धूम, उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर से लेकर श्री कृष्ण जन्मस्थान तक कैसे मनाई जा रही होली, यहां देखें वीडियो

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Mar 14, 2025 10:17 am IST,  Updated : Mar 14, 2025 10:18 am IST

Holi 2025: रंगों के पवित्र त्योहार होली के दिन एक ऐसा उपाय भी है जिसे करने से आपके सभी दोष दूर हो सकते हैं। आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देंगे।

Holi 2025- India TV Hindi
होली 2025 Image Source : PTI

Holi 2025: आज  14 मार्च के दिन होली का पावन त्योहार पूरे देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाने वाला यह त्योहार प्रकृति में भी जीवंतता भर देता है। इस दिन लोग गिले शिकवे भूलाकर गले लगते हैं और एक दूसरे को होली के रंग लगाते हैं। साथ ही मिठाईयां और शुभकामनाएं भी इस दिन दी जाती हैं। रंग और खुशियों के इस पर्व की धूम देश के अलग-अलग कोनों में देखी जा सकती है। होली को 'फगुआ', 'धुलेंडी', 'धूलिवंदन' आदि नामों से भी जाना जाता है।

उज्जैन के श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में ऐसे हुई आरती 

भगवान शिव के पावन धाम श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग होली के पर्व पर भस्म आरती की गई और साथ ही गुलाल के रंगों से भी ज्योतिर्लिंग को सजाया गया। आरती की झलकियां आप नीचे देख सकते हैं। 

श्री कृष्ण जन्मस्थान के बाहर होली खेलते लोग

उत्तर प्रदेश में भगवान कृष्ण के जन्म स्थान के बाहर भी भारी संख्या में भक्तों की भीड़ जमा हूई। लोगों के हुजूम ने एक दूसरे पर रंग और गुलाल उड़ाकर होली के पावन त्योहार को मनाया। 

वाराणसी में होली के रंग

पवित्र नगरी वाराणसी में लोग सड़कों पर निकलकर होली खेलते दिखाई दिए। लोगों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ होली के त्योहार में हिस्सा लिया। 

मुंबई के जूहू बीच पर होली खेलते लोग

हैदारबाद में होली उत्सव

पुष्कर राजस्थान में होली 

कोलकाता में होली 

मथुरा में होली मनाने सड़कों पर उतरे लोग

ओडिशा में होली के रंग

होली के रंगों में पूरा देश डूबा हुआ है। आपसी सौहार्द को बढ़ाने वाला यह त्योहार भारत के कोने-कोने के साथ ही विदेशों में भी काफी लोकप्रिय है। नेपाल में भी होली बड़े धूमधाम से मनाई जाती है। इसके साथ ही बांग्लादेश, श्रीलंका के कुछ स्थानों में भी होली का पावन पर्व मनाते लोगों को देखा जाता है। वहीं हिंदू समुदाय के लोग दुनिया में जहां भी हैं वहां होली के रंगों में डूबे नजर आते हैं। फाल्गुन में मनाए जाने वाले होली के त्योहार से लोगों के मन मस्तिष्क में सकारात्मकता आती है और साथ ही मौसम भी करवट लेना शुरू कर देता है। 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म