1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Holika Dahan Bhasma: राख समझकर हल्के में न लें, होलिका दहन की भस्म से आएगी घर में सुख-शांति और समृद्धि, जानिए क्या करना होगा उपाय

Holika Dahan Bhasma: राख समझकर हल्के में न लें, होलिका दहन की भस्म से आएगी घर में सुख-शांति और समृद्धि, जानिए क्या करना होगा उपाय

 Written By: Arti Azad @Azadkeekalamse
 Published : Feb 24, 2026 10:22 pm IST,  Updated : Feb 24, 2026 10:22 pm IST

Holika Dahan Ashes: होली के इस खास पर्व पर होलिका दहन की भस्म को सही स्थान पर रखने या इसका सही उपयोग करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इससे नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। जानिए इसे कैसे उपयोग करें।

Holika Dahan Bhasma- India TV Hindi
होलिका दहन की भस्म के उपाय Image Source : PTI

Holika Dahan Ashes: हिंदू धर्म में होलिका दहन का विशेष महत्व है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है और होली उत्सव की शुरुआत करता है। होलिका दहन की अग्नि पवित्र होती है और इससे मिलने वाली भस्म भी सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर मानी जाती है। अक्सर लोग इसे सामान्य राख समझकर अनदेखा कर देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं यही भस्म आपको सौभाग्यशाली बना सकती है? धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसे सही विधि और श्रद्धा के साथ इस्तेमाल करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है। जानिए होलिका दहन की भस्म के उपाय क्या है। 

घर में राख लाने का महत्व

होलिका दहन की अग्नि में बुराई और नकारात्मक शक्तियां भस्म हो जाती हैं। यही कारण है कि इस भस्म को शुद्ध और शक्तिशाली माना जाता है। परंपरा के अनुसार, होलिका दहन के अगले दिन सुबह स्नान के बाद थोड़ी सी भस्म घर लानी चाहिए। इसे लाल कपड़े में बांधकर पूजा स्थल, तिजोरी या घर के मुख्य द्वार के पास रखा जाता है। ऐसा करने से घर में नकारात्मकता दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

भस्म का तिलक और आस्था

कुछ लोग भस्म का हल्का सा तिलक माथे पर भी लगाते हैं। माना जाता है कि इससे आत्मविश्वास बढ़ता है और मन में सकारात्मक विचार आते हैं। कई परिवार इसे खेतों या व्यवसाय स्थल पर भी रखते हैं ताकि उन्नति और लाभ बना रहे। ज्योतिषीय दृष्टि से भी इसे ग्रह दोष शांति और नकारात्मक प्रभाव कम करने के लिए उपयोगी माना गया है। यह पूरी तरह विश्वास और आस्था पर आधारित है।

तिजोरी और मुख्य द्वार में रखना शुभ

वास्तु के अनुसार, अगर घर में लगातार आर्थिक या मानसिक तनाव बना रहता है तो होलिका दहन की भस्म को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखना शुभ माना जाता है। इससे धन हानि रुकती है और आय में वृद्धि होती है। वहीं, मुख्य द्वार के पास रखने से बुरी नजर और नकारात्मक ऊर्जा से सुरक्षा मिलती है।

अग्नि का प्रतीक और सकारात्मक प्रभाव

धार्मिक ग्रंथों में अग्नि को शुद्धि का प्रतीक बताया गया है। होलिका दहन की अग्नि में लोग अपनी बुराइयां, ईर्ष्या और नकारात्मक भावनाओं को प्रतीकात्मक रूप से अर्पित करते हैं। इससे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: बिना तोड़फोड़ दूर करें घर का वास्तु दोष, ये छोटी सी चीज रखते ही दिखेगा असर, तरक्की में आ रही रुकावट होगी खत्म!

सबको सताता है राहु का डर, लेकिन इन राशियों को कष्ट से उबारते हैं राहु, समय-समय पर डालते हैं अपनी कृपा दृष्टि

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म