1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Janmashtami 2024: इस बार जन्माष्टमी पर बन रहा है द्वापर युग वाला शुभ संयोग, इसी मुहूर्त में करें कान्हा जी की पूजा, मिलेगा कई गुना अधिक फल

Janmashtami 2024: इस बार जन्माष्टमी पर बन रहा है द्वापर युग वाला शुभ संयोग, इसी मुहूर्त में करें कान्हा जी की पूजा, मिलेगा कई गुना अधिक फल

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Aug 26, 2024 07:00 am IST,  Updated : Aug 26, 2024 07:00 am IST

Janmashtami 2024 Muhurat: इस साल की जन्माष्टमी पर कई शुभ संयोग बन रहा है। ऐसे में इस मुहूर्त में कान्हा जी की पूजा करने से पुण्यकारी फलों की प्राप्ति होगी। तो जानिए जन्माष्टमी पूजा के शुभ मुहूर्त के बारे में।

Janmashtami 2024- India TV Hindi
Janmashtami 2024 Image Source : INDIA TV

Janmashtami 2024: आज देशभर में कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस बार जन्माष्टमी पर बेहद ही शुभ और दुर्लभ संयोग बन रहा है। ज्योतिषों के अनुसार, ऐसा योग भगवान कृष्ण के जन्म के समय था। ऐसे में इस योग में जन्माष्टमी की पूजा करने से भक्तों को कई गुना अधिक फल मिलेगा। बता दें कि हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जन्माष्टमी मनाई जाती है। तो आइए जानते हैं भगवान कृष्ण की पूजा के लिए आज कौनसा मुहूर्त सबसे शुभ और फलदायी रहेगा। 

जन्माष्टमी 2024 पर बन रहे हैं ये शुभ योग

आज जन्माष्टमी पर द्वापर युग जैसा योग बन रहा है। इस साल चंद्रमा वृषभ राशि में और रोहिणी नक्षत्र में होगा, ठीक वैसे ही जैसे द्वापर युग में भगवान कृष्ण के जन्म के समय था। मान्यताओं के अनुसार, कान्हा जी के जन्म के समय भी चंद्रमा वृषभ राशि में विराजमान थे। इसके अलावा आज जन्माष्टमी के दिन सर्वाथ और जयंती योग भी बन रहा है। कहा जाता है कि जयंती योग में व्रत करने से अक्षय पुण्य फलों की प्राप्ति होती है। साथ ही जन्माष्टमी सोमवार के दिन होने की वजह से और भी खास है। 

जन्माष्टमी 2024 शुभ मुहूर्त

  • रोहिणी नक्षत्र प्रारंभ- 26 अगस्त 2024 को दोपहर 3 बजकर 55 मिनट से 

  • रोहिणी नक्षत्र समाप्त- 27 अगस्त को दोपहर 3 बजकर 38 मिनट पर 

  • जन्माष्टमी की पूजा के लिए सबसे उत्तम मुहूर्त-  26 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजकर 01 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक

  • ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 4 बजकर 27 मिनट से सुबह 5 बजकर 12 मिनट तक 

  • अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11 बजकर 57 मिनट से दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक 

  • सर्वार्थसिद्धि योग- 26 अगस्त 2024 को दोपहर 3 बजकर 55 मिनट से कल सुबह 5 बजकर 39 मिनट तक

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Janmashtami Upay: अगर हाथ में नहीं टिकता है पैसा तो जन्माष्टमी के दिन कर लें ये उपाय, हमेशा भरी रहेगी घर की तिजोरी

Janmashtami 2024: जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को जरूर लगाएं इन चीजों का भोग, भगवान कृष्ण की कृपा से पूरी होगी हर मनोकामना

Janmashtami 2024: जन्माष्टमी पर घर में सजाने जा रहे हैं झांकी है तो इन बातों का रखें खास ध्यान, यहां जानें सही नियम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म