1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Janmashtami 2024: जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को जरूर लगाएं इन चीजों का भोग, भगवान कृष्ण की कृपा से पूरी होगी हर मनोकामना

Janmashtami 2024: जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को जरूर लगाएं इन चीजों का भोग, भगवान कृष्ण की कृपा से पूरी होगी हर मनोकामना

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Aug 24, 2024 06:34 pm IST,  Updated : Aug 24, 2024 06:42 pm IST

Krishna Janmashtami 2024: अगर आप कृष्ण को प्रसन्न करना चाहते हैं तो जन्माष्टमी के दिन कान्हा जी को इन चीजों का भोग जरूर लगाएं। कहा जाता है कि ये चीजें लड्डू गोपाल को अति प्रिय है।

Janmashtami 2024- India TV Hindi
Janmashtami 2024 Image Source : INDIA TV

Krishna Janmashtami 2024: जन्माष्टमी हिंदू धर्म के प्रमुख त्यौहारों में से एक है। हर साल पूरे देश में भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाता है। कृष्ण जन्माष्टमी के दिन मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। इसके साथ ही लड्डू गोपाल को 56 प्रकार के भोग भी लगाए जाते हैं। मथुरा वृंदावन में जन्माष्टमी के पावन अवसर पर खास रौनक देखने को मिलती है। यहां की जन्माष्टमी देखने के लिए दूर-दूर से भक्तगण आते हैं। इस साल जन्माष्टमी 26 अगस्त 2024 को मनाई जाएगी। 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान कृष्ण का जन्म भाद्रपद माह की अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। कहते हैं कि जन्माष्टमी के दिन व्रत रखने और विधिपूर्वक कान्हा जी की पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। वहीं जो इस दिन लड्डू गोपाल की आराधना करने से निसंतान दंपतियों के संतान की प्राप्ति भी होती है।  कान्हा जी को 56 भोग लगाया जाता है लेकिन आप इन चीजों का भोग लगाकर भी बाल गोपाल की कृपा पा सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि जन्माष्टमी के दिन चीजों का भोग लगाना चाहिए।

जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण को लगाएं इन चीजों का भोग

पंजीरी

जन्माष्टमी के दिन कान्हा जी को पंजीरी का भोग जरूर लगाएं। पंजीरी के बिना जन्माष्टमी की पूजा अधूरी मानी जाती है। पंजीरी गेहूं के आटे, चीनी और घी से बनाया जाता है। इसमें बादाम, काजू,  इलायची पाउडर, किशमिश, नारियल और मखाना भी मिलाया जाता है।

माखन-मिश्री

भगवान कृष्ण को माखन मिश्री बहुत प्रिय है। इसलिए जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल को माखन-मिश्री का भोग लगाना बिल्कुल भी न भूलें।  पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, मईया यशोदा कान्हा को माखन में मिसरी मिलाकर खिलाया करती थी।

पंचामृत

कृष्ण जी की पूजा में पंचामृत का भी खास महत्व है। कहते हैं कि पंचामृत के बिना जन्माष्टमी की पूजा होती है। पंचामृत बनाने के लिए दूध, दही, घी,  गंगाजल और शहद का इस्तेमाल होता है।  पंचमामृत और कान्हा जी के अन्य भोग सामग्री में तुलसी का पत्ता जरूर रखें। तुलसी के बिना बाल गोपाल का भोग पूरा नहीं माना जाता है।

खीर 

श्री कृष्ण कन्हैया को चावल बेहद पसंद है। मान्यताओं के मुताबिक, यशोदा मां कृष्ण जी को चावल से बनी खीर खिलाया करती थी। तो जन्माष्टमी के दिन मुरलीधर को खीर का भोग जरूर लगाएं।

दही, खीरा और केला

जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण को दही भी अर्पित करें। इसके अलावा लड्डू गोपाल को केला और खीरा का भी भोग लगाएं। 

जन्माष्टमी के दिन करें इन श्री कृष्ण मंत्रों का जाप

  1. हरे कृष्ण, हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण, हरे हरे राम, हरे राम, राम राम, हरे हरे
  2. ॐ नमो भगवते श्री गोविन्दाय
  3. ॐ नमो भगवते तस्मै कृष्णाया कुण्ठमेधसे।  सर्वव्याधि विनाशाय प्रभो माममृतं कृधि।।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Somvati Amavasya 2024: भाद्रपद माह में कब है सोमवती अमावस्या? जान लीजिए सही डेट और स्नान-दान का शुभ मुहूर्त

Krishna Janmashtami 2024: जन्माष्टमी के दिन घर ले आएं भगवान कृष्ण की ये प्रिय चीजें, दूर हो जाएंगे ग्रहों के दुष्प्रभाव, माता लक्ष्मी भी होंगी प्रसन्न

Janmashtami 2024: 26 या 27 अगस्त मथुरा वृंदावन में कब मनाई जाएगी जन्माष्टमी? यहां जानिए पूरा शेड्यूल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म