1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Krishna Janmashtami 2024: जन्माष्टमी के दिन घर ले आएं भगवान कृष्ण की ये प्रिय चीजें, दूर हो जाएंगे ग्रहों के दुष्प्रभाव, माता लक्ष्मी भी होंगी प्रसन्न

Krishna Janmashtami 2024: जन्माष्टमी के दिन घर ले आएं भगवान कृष्ण की ये प्रिय चीजें, दूर हो जाएंगे ग्रहों के दुष्प्रभाव, माता लक्ष्मी भी होंगी प्रसन्न

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Aug 24, 2024 07:38 am IST,  Updated : Aug 24, 2024 07:38 am IST

Krishna Janmashtami 2024: जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण की कुछ प्रिय वस्तुओं को लाकर आप उनका आशीर्वाद पा सकते हैं। आज हम आपको अपने इसे लेख में इन्हीं वास्तुओं की जानकारी देंगे।

Janmashtami 2024- India TV Hindi
Janmashtami 2024 Image Source : FILE

Krishna Janmashtami 2024: जन्माष्टमी हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस दिन भगवान विष्णु के आठवें अवतार श्रीकृष्ण जी का जन्म हुआ था। साल 2024 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार 26 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन कृष्ण भक्त व्रत रखते हैं और भजन कीर्तन करके अपने आराध्य को याद करते हैं। साथ ही इस दिन कुछ ऐसे कार्य भी हैं जिनको करने से कृष्ण भगवान की कृपा आप पर बनी रहती है, जैसे अगर आप इस दिन श्रीकृष्ण की कुछ प्रिय वस्तुएं घर में ले आते हैं तो ग्रहों का दुष्प्रभाव कम हो जाते हैं। साथ ही माता लक्ष्मी भी आप से प्रसन्न होती हैं और आपके घर में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती। आइए जान लेते हैं इन चीजों के बारे में। 

जन्माष्टमी पर घर लाएं वैजयंती माला

अगर आप जन्माष्टमी के दिन वैजयंती माला घर लाते हैं और पूजा के दौरान कृष्ण भगवान को यह माला अर्पित करते हैं तो जीवन में आपको सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। माना जाता है कि, वैजयंती माला में माता लक्ष्मी वास करती हैं, ऐसे में अगर आप जन्माष्टमी के दिन यह माला घर ले आते हैं तो कृष्ण भगवान के साथ ही मां लक्ष्मी का भी आपको आशीर्वाद प्राप्त होता है। वैजयंती माला आपके घर में मौजूद नकारात्मकता को भी दूर करती है। 

मोरपंख ले आएं घर 

भगवान कृष्ण मोर मुकुट धारण करते हैं। उन्हें मोर मुकुट अतिप्रिय है, इसलिए जन्माष्टमी के दिन आपको मोर पंख घर ले आना चाहिए। माना जाता है कि, जिस घर में मोर पंख होता है वहां सकारात्मकता बनी रहती है। मोरपंख के प्रभाव से राहु-केतु जैसे ग्रहों के दुष्प्रभाव भी कम हो जाते हैं। साथ ही भय से आपको मुक्ति मिलती है। 

घर लाएं भगवान कृष्ण की प्रिय बांसुरी

जन्माष्टमी के दिन अगर आप एक बांसुरी घऱ लाएं और उसे पूजा स्थल पर रख दें तो जीवन में आपको सफलता मिलने लगती है। बांसुरी का घर में होना आपके मनोबल को बढ़ाने वाला भी माना जाता है। इसलिए आप भी कृष्ण जी के जन्मोत्सव पर बांसुरी घर ला सकते हैं और लाभ पा सकते हैं। 

गाय और बछड़े की प्रतिमा

भगवान कृष्ण को गाय अतिप्रिय है, साथ ही हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा भी दिया जाता है। इसलिए अगर आप जन्माष्टमी के दिन गाय और बछड़े की एक प्रतिमा घर ले आते और उसे पूजा स्थल में रख देते हैं तो आपको पारिवारिक सुख की प्राप्ति होती है। माना जाता है कि, संतान की सलामती या संतान सुख के लिए गाय और बछड़े को घर लाना बहुत लाभदायक होता है। इसे अलावा गाय-बछड़े की प्रतिमा घर में होने से वास्तु दूर भी दूर हो जाता है। 

घर लाएं ऐसा शंख 

कृष्ण जन्माष्टमी के दिन आपको एक दक्षिणावर्ती शंख घर लाना चाहिए। इस शंख में जल और दूध डालकर आपको भगवान कृष्ण का अभिषेक भी करना चाहिए। माना जाता है कि अगर आपके घर में दक्षिणावर्ती शंख होगा तो, घर परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। शंख घर नें होने से वैवाहिक जीवन भी सुखमय बना रहता है। इसके साथ ही आपके आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के लिए भी यह उपाय कारगर साबित होता है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Janmashtami 2024: 26 या 27 अगस्त मथुरा वृंदावन में कब मनाई जाएगी जन्माष्टमी? यहां जानिए पूरा शेड्यूल

Shukra Gochar 2024: शुक्र का गोचर इन राशि के जातकों को बनाएगा धनवान, 18 सितंबर तक किस्मत के सितारे रहेंगे बुलंदियों पर

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म