1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Masik Durgashtami 2025 Date: आखिर कब है मासिक दुर्गा अष्टमी 5 या 6 फरवरी? न हों परेशान यहां जानें सही डेट और शुभ मुहूर्त

Masik Durgashtami 2025 Date: आखिर कब है मासिक दुर्गा अष्टमी 5 या 6 फरवरी? न हों परेशान यहां जानें सही डेट और शुभ मुहूर्त

 Published : Feb 04, 2025 06:41 am IST,  Updated : Feb 04, 2025 06:41 am IST

हर माह की शुक्ल पक्ष अष्टमी को मासिक दुर्गा अष्टमी मनाई जाती है। इस माह भी यह तिथि निकट आ गई है, लेकिन लोगों के बीच तारीख को लेकर कंफ्यूजन है, ऐसे में आइए जानते हैं कब है मासिक दुर्गा अष्टमी?

मासिक दुर्गा अष्टमी- India TV Hindi
मां दुर्गा Image Source : SOCIAL MEDIA

हिंदू धर्म में मासिक दुर्गाष्टमी का दिन बहुत खास माना गया है। हर माह की शुक्ल पक्ष अष्टमी की तिथि को मासिक दुर्गाष्टमी होती है। मासिक दुर्गाष्टमी का दिन मां दुर्गा को समर्पित है। इस दिन जगत जननी आदि शक्ति मां दुर्गा का पूजा-पाठ किया जाता है, साथ ही व्रत भी रखा जाता है। ऐसे में आइए जानते है कि मासिक दुर्गा अष्टमी इस माह कब है?

हिंदू धर्म में माना गया है कि जो भी मासिक दुर्गाष्टमी के दिन मां दुर्गा का पूजन और व्रत करता है, उसके जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। इस दिन व्रत और पूजन करने वालों पर मां दुर्गा की विशेष कृपा बरसती है। साथ ही मां की कृपा से उनके घर सुख-समृद्धि बनी रहती है। कभी धन से जुड़ी परेशानी नहीं आती, जातक के रुके हुए कार्य पूरे हो जाते हैं। लोगों को इस माह की मासिक दुर्गाष्टमी के व्रत को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है, कि आखिर कब है दुर्गाष्टमी?

कब है दुर्गाष्टमी?

हिंदू पंचांग की मानें तो माघ माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत 5 फरवरी के रात 2.30 बजे शुरू होगी और 6 फरवरी की देर रात 12.35 मिनट पर खत्म होगी। चूंकि अब हिंदू धर्म उदयातिथि को मान्यता दी जाती है। इस कारण दुर्गाष्टमी, 6 फरवरी को मनाई जाएगी।

दुर्गाष्टमी की पूजा विधि

मासिक दुर्गाष्टमी के दिन जातक को सुबह जल्दी उठकर स्नान करके साफ कपड़े पहनने चाहिए। फिर पूजा स्थान को साफ करके मां दुर्गा की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें और फिर माता को लाल रंग के वस्त्र से ढक दें। इसके बाद मां दुर्गा को गंगाजल से स्नान कराएं। फिर उन्हें चंदन, रोली, सिंदूर और फूल आदि चढ़ाएं। फिर माता रानी को फल और मिठाई का भोग लगाएं। इसके बाद मां दुर्गा के विभिन्न मंत्रों का जाप करें और दुर्गा स्तुति का पाठ करें। अंत में मां दुर्गा की आरती करें। फिर कन्याओं को भोजन कराएं और उन्हें दान भी दें।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें

04 February 2025 Ka Panchang: मंगलवार को इतने बजे तक रहेगी सप्तमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

Rath Saptami 2025: मंगलवार को रखा जाएगा रथ सप्तमी का व्रत, इस मुहूर्त में करें सूर्य देव की उपासना,  अच्छे स्वास्थ्य की होगी प्राप्ति

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म