1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. कजरी तीज के दिन देवी पार्वती को जरूर चढ़ाएं ये चीजें, बना रहेगा सुहाग और सौभाग्य

कजरी तीज के दिन देवी पार्वती को जरूर चढ़ाएं ये चीजें, बना रहेगा सुहाग और सौभाग्य

 Published : Aug 02, 2025 07:40 am IST,  Updated : Aug 02, 2025 07:43 am IST

कजरी तीज का पर्व देवी पार्वती और महादेव के प्रति समर्पित है। मान्यता है कि इसी दिन शिव-शक्ति का मिलन हुआ था। ऐसे में इस दिन महादेव और पार्वती की विशेष पूजा का विधान है।

कजरी तीज- India TV Hindi
कजरी तीज Image Source : INDIA TV

हिंदू धर्म में कजरी तीज प्रमुख त्योहारों में से एक है, जिसे भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा का विधान है। हिंदू धर्म ग्रंथों में कजरी तीज को शिव-पार्वती के मिलन का दिन माना गया है। इसलिए इस दिन विवाहित औरतें अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और कुवांरी कन्याएं सुयोग्य वर की प्राप्ति के लिए व्रत रखती हैं। मान्यता यह भी है कि इस व्रत के प्रभाव से धन प्राप्ति और संतान प्राप्ति के योग भी बनते हैं।

कजरी तीज 2025 कब है?

इस बार भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिति 11 अगस्त को सुबह 10.33 मिनट पर आरंभ हो रही है, जो 12 अगस्त की सुबह 08.40 बजे तक है। चूंकि सनातन धर्म में उदया तिथि की मान्यता है ऐसे में 12 अगस्त 2025 को कजरी तीज मनाई जाएगी।

कजरी तीज की पूजा का शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:23 से 05:06 बजे तक
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 02:38 से 03:31 बजे तक
  • गोधूलि मुहूर्त: शाम 07:03 से 07:25 बजे तक
  • निशीथ काल मुहूर्त: रात 12:05 से 12:48 बजे तक

देवी को अर्पित करें ये चीजें

विवाहित महिलाएं देवी पार्वती को पूजा के दौरान सिंदूर, बिंदी, चूडियां, मेहंदी, दर्पण, इत्र, चुनरी,कुमकुम, हरे रंग की साड़ी, बिछुआ और कंघी चढ़ा सकती हैं। याद रहे कि इस दिन विवाहित महिलाओं को खुद भी 16 श्रृंगार करना चाहिए। इससे देवी पार्वती और भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और सुख-सौभाग्य का वरदान देते है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

Aaj Ka Rashifal 2 August 2025: आज इन 4 राशियों पर खूब बरसेगी शनि देव की कृपा, धन-धान्य का लगेगा अंबार, पढ़ें दैनिक राशिफल

Love Horoscope 02 August 2025: इन 2 राशियों को बातचीत के दौरान बरतना होगा संयम, नाजुक बन सकती है स्थिति; पढ़ें लव राशिफल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म