Monday, February 23, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. करवा चौथ के व्रत में ये 7 गलतियां करना पड़ेगा भारी, पूजा पाठ करने के बाद भी नहीं मिलेंगे शुभ परिणाम

करवा चौथ के व्रत में ये 7 गलतियां करना पड़ेगा भारी, पूजा पाठ करने के बाद भी नहीं मिलेंगे शुभ परिणाम

Written By: Naveen Khantwal Published : Oct 16, 2024 02:47 pm IST, Updated : Oct 16, 2024 02:47 pm IST

करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं को व्रत वाले दिन कुछ गलतियां करने से बचना चाहिए। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Karwa Chauth 2024- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL करवा चौथ 2024

करवा चौथ का त्योहार साल 2024 में 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दौरान सुहागिन महिलाएं वैवाहिक जीवन की सुख-समृद्धि और पति की लंबी उम्र की कामना के साथ निर्जला व्रत रखती हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार करवा चौथ का व्रत कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। इस दिन व्रत रखने वाली महिलाओं को कुछ बातों का विशेष ध्यान भी रखना चाहिए। आज हम आपको इन्हीं के बारे में अपने इस लेख में जानकारी देंगे। 

करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिलाएं न करें ये गलतियां

गलत समय पर उठने की भूल न करें

करवा चौथ का व्रत सूर्योदय से पहले ही शुरू हो जाता है। सूर्योदय से पहले सरगी ग्रहण की जाती है। ये वो आहार होता है जो सास या घर की वृद्ध महिला व्रत रखने वाली सुहागन को देती है। यह आहार सूर्योदय से कुछ समय पूर्व आपको खा लेना चाहिए। इसलिए करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिला को गलती से भी देर तक इस दिन नहीं सोना चाहिए। सूर्योदय के बाद तक सोना इस दिन अच्छा नहीं माना जाता। 

किसी को न दें ये चीजें 
करवा चौथ का व्रत सुहाग की लंबी कामना के साथ लिया जाता है। इसलिए व्रत रखने वाली महिलाओं को गलती से भी इस दिन अपने श्रृंगार की सामग्री किसी दूसरी महिला को नहीं देनी चाहिए। अगर आपको कोई अपनी सुहाग के सामान से कुछ देता है, तो उसे भी लेने से आपको मना कर देना चाहिए। 

इस रंग के कपड़े न पहनें
सुहागिन महिलाओं को करवा चौथ के दिन अपने पहनावे का भी विशेष ख्याल रखना चाहिए। इस दिन आपको गलती से भी काले या भूरे रंग के वस्त्र नहीं पहनने चाहिए। लाल रंग के कपड़े इस दिन पहनना अच्छा माना जाता है। इससे आपके वैवाहिक जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। 

इस दिन न करें किसी का अपमान
व्रत का अर्थ केवल ये नहीं होता कि आप अन्न जल त्याग दें। इसका अर्थ ये भी है कि, आप वैचारिक शुद्धता भी बरतें। इसलिए करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं को गलती से भी अपशब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। अपनी बातों से किसी को भी आहत करने से इस दिन बचें। 

इस दिन जीवनसाथी के साथ झगड़ने से बचें
पति-पत्नी के बीच नोंकझोंक होना आम सी बात है। लेकिन इस दिन पति-पत्नी दोनों को ही इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि, किसी भी बात को लेकर लड़ाई-झगड़ा न करें। खासकर पतियों को इस दिन झगड़ने से बचना चाहिए, क्योंकि पत्नी इस दिन निर्जला व्रत रखती है। महिलाओं को कोई ऐसी बात इस दिन करने से बचना चाहिए, जिससे अनबन होने की आशंका हो। 

नुकीली चीजों का न करें इस्तेमाल
करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं को नुकीली चीजों का इस्तेमाल करने से भी इस दिन दूर रहना चाहिए। सुई, कैंची आदि चीजों का इस्तेमाल करने से व्रत रखने वाली महिलाओं को बचना चाहिए। 

इन चीजों का न करें दान
वैसे तो हिंदू धर्म में दान का बड़ा महत्व है। लेकिन इस दिन आपको कुछ चीजों का दान करने से बचना चाहिए। गलती से भी इस दिन दूध, कपड़ा, सफेद मिठाईयां दान में न दें। करवा चौथ के दिन इन चीजों का दान करना अच्छा नहीं माना जाता। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

सूर्य 17 अक्टूबर को तुला राशि में करेंगे प्रवेश, करियर और सरकारी क्षेत्र में इन 4 राशियों को होगा लाभ, किस्मत भी देगी साथ

हथेली में इन रेखाओं को देखकर पता चलता है करियर का हाल, होंगे सफल या करेंगे संघर्ष, ऐसे करें पता

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म

Advertisement
Advertisement
Advertisement