Tuesday, February 17, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. हथेली में इन रेखाओं को देखकर पता चलता है करियर का हाल, होंगे सफल या करेंगे संघर्ष, ऐसे करें पता

हथेली में इन रेखाओं को देखकर पता चलता है करियर का हाल, होंगे सफल या करेंगे संघर्ष, ऐसे करें पता

Written By: Naveen Khantwal Published : Oct 15, 2024 04:27 pm IST, Updated : Oct 15, 2024 04:27 pm IST

हस्तरेखा शास्त्र में हथेली की किन रेखाओं से आपके करियर और कारोबार के बारे में जानकारी मिलती है, आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

Palmistry - India TV Hindi
Image Source : INDIA TV Palmistry

हस्तरेखा शास्त्र में हथेली की रेखाओं से भूत और भविष्य की जानकारी प्राप्त होती है। इसके साथ ही जीवन के विभिन्न पक्षों के बारे में भी आपकी हाथ की रेखाओं से पता चलता है। हाथ की रेखाएं देखकर आप अपने करियर-कारोबार और धन की स्थिति के बारे में भी काफी कुछ जान सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि, नौकरी और व्यवसाय के बारे में हाथ की किन रेखाओं से पता चलता है।

इन रेखाओं को देखकर होती है करियर की भविष्यवाणी

हाथ में यूं तो कई रेखाएं होती हैं, लेकिन करियर की जानकारी आपकी भाग्य रेखा, सूर्य रेखा और गुरु पर्वत से चलती है। हथेली की ये रेखाएं ही निर्धारित करती हैं कि, आपको करियर के क्षेत्र में कितना संघर्ष करना पड़ेगा और आप कितने सफल होंगे। 

भाग्य रेखा से करियर की जानकारी

हथेली में भाग्य रेखा हथेली के मूल से ऊपर की ओर बढ़ती है। ये रेखा हथेली के मध्य भाग से गुजरती है और शनि पर्वत तक जाती है। हालांकि ऐसा सभी के हाथ में नहीं होता कि, भाग्य रेखा शनि पर्वत तक जाए, कई लोगों के हाथ में ये बीच में ही समाप्त हो सकती है। 

  • जिस व्यक्ति के हाथ में भाग्य रेखा स्पष्ट हो, गहरी हो उनको करियर के क्षेत्र में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता। बहुत कम मेहनत के बावजूद भी ऐसे लोग करियर के क्षेत्र में ऊंचाइयों तक पहुंच सकते हैं। अगर इनके करियर में परेशानियां आती भी हैं तो वो सुलझ भी जल्दी जाती हैं। 
  • वहीं अगर ये रेखा स्पष्ट और गहरी होने के साथ ही लंबी भी हो तो, ऐसे लोगों की नौकरी कम उम्र में ही लग सकती है। अक्सर ऐसे लोग एक से अधिक नौकरी कर सकते हैं। ऐसे लोगों को सरकारी नौकरी मिलने की भी अच्छी संभावना रहती है। 
  • भाग्य रेखा के स्पष्ट होने पर ऊंचे पदों तक भी व्यक्ति पहुंच सकता है। 
  • वहीं अगर भाग्य रेखा स्पष्ट न हो और अन्य रेखाएं इसको काट रही हों तो करियर के क्षेत्र में उतार चढ़ाव व्यक्ति को देखने पड़ते हैं। ऐसे लोगों को बार-बार नौकरी बदलनी पड़ सकती है और आर्थिक रूप से भी ऐसे जातक कमजोर हो सकते हैं। 

सूर्य रेखा और आपका करियर 

अनामिका उंगली (Ring Finger) के मूल भाग में जो उभरा हुआ स्थान होता है, उसे सूर्य पर्वत कहा जाता है। सूर्य पर्वत पर अगर सीधी रेखा दिखाई दे तो ये सूर्य रेखा कही जाती है। सूर्य रेखा अगर कटी हुई न हो तो करियर का ग्राफ ऊपर की ओर बढ़ता है। 

  • सूर्य रेखा जितनी साफ होती है व्यक्ति को करियर के क्षेत्र में उतनी ही उन्नति प्राप्त होती है। सूर्य क्षेत्र उभरा हुआ हो और सूर्य रेखा गहरी हो तो, सरकारी नौकरी लगने के बहुत अधिक चांस होते हैं। अक्सर देखा गया है कि जिन लोगों के हाथों में स्पष्ट सूर्य रेखा होती है, वो सरकारी क्षेत्र में ऊंचे पदों पर बैठते हैं। 
  • सूर्य ग्रहों के राजा हैं, इसलिए सूर्य रेखा के मजबूत होने पर करियर के साथ ही व्यक्ति को आर्थिक क्षेत्र में भी सफलता मिलती है। ऐसे लोगों को धन से जुड़ी समस्याओं का सामना बहुत कम करना पड़ता है। 
  • अगर सूर्य रेखा कटी हुई हो, सूर्य पर्वत दबा हुआ हो तो स्थिति थोड़ी विपरीत हो सकती है। ऐसी स्थिति में पैसों से जुड़ी समस्याएं आती हैं और करियर क्षेत्र को लेकर भी व्यक्ति परेशान हो सकता है। 

गुरु पर्वत

गुरु पर्वत हथेली में तर्जनी (Index Finger) उंगली के मूल भाग में होता है। गुरु को सुख-समृद्धिदायक ग्रह माना जाता है। इसलिए हथेली में अगर गुरु पर्वत उभरा हुआ और स्पष्ट होता है तो करियर से जुड़ी समस्याएं व्यक्ति को नहीं आती। ऐसे लोगों को धन-धान्य की भी खूब प्राप्ति होती है। वहीं अगर गुरु पर्वत दबा हो, गुरु पर्वत पर बहुत से रेखाएं हों तो धन से लेकर करियर तक हर क्षेत्र में संघर्ष व्यक्ति को करना पड़ सकता है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

शादी के बाद अगर पहली बार रखने जा रही हैं करवा चौथ का व्रत तो थाली में जरूर शामिल करें ये चीजें

इस बार करवा चौथ पर रहेगा भद्रा का साया, यहां जानिए भद्राकाल का समय और पूजा का सही मुहूर्त

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement