1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Karwa Chauth 2024: शादी के बाद अगर पहली बार रखने जा रही हैं करवा चौथ का व्रत तो थाली में जरूर शामिल करें ये चीजें

Karwa Chauth 2024: शादी के बाद अगर पहली बार रखने जा रही हैं करवा चौथ का व्रत तो थाली में जरूर शामिल करें ये चीजें

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Oct 14, 2024 12:12 pm IST,  Updated : Oct 14, 2024 12:12 pm IST

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ की पूजा इन चीजों के बिना अधूरी मानी जाती है। तो अगर आप पहली बार करवा चौथ का व्रत रखने जा रही हैं तो यहां से संपूर्ण पूजा सामग्री नोट कर लीजिए।

Karwa Chauth 2024- India TV Hindi
Karwa Chauth 2024 Image Source : INDIA TV

Karwa Chauth 2024 Puja Thali: करवा चौथ का व्रत कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी के दिन किया जाता है। करवा चौथ सुहागिनों के प्रमुख व्रत में से एक माना जाता है। वहीं अगर जो महिलाएं शादी के बाद इस बार पहली बार करवा चौथ का व्रत रखने जा रही हैं तो इन चीजों का विशेष ध्यान रखें। करवा चौथ की पूजा की थाली बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जाती है। ऐसे में यहां जानिए करवा चौथ की पूजा की थाली में क्या-क्या पूजा सामग्री रखनी चाहिए। 

करवा चौथ की थाली में जरूर रखें ये चीजें

  • जल और गंगाजल

  • फूल

  • मौसमी फल और मिठाइयां

  • मिट्टी का करवा, तांबे का लोटा और पानी का गिलास

  • घी का दीया (दीया आटा या मिट्टी का)

  • सिंदूर, चावल

  • छलनी

  • सींक 

बता दें कि करवा चौथ की पूजा में करवा बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इसके बिना करवा चौथ की थाली अधूरी मानी जाती है। वहीं करवा चौथ की पूजा थाली में नई छलनी इसलिए रखी जाती है क्योंकि इसी छलनी से चंद्रमा और का दीदार किया जाता है। चांद को देखने के बाद महिलाएं छलनी से ही अपने पति का चेहरा भी देखती हैं। करवा चौथ के दिन पूरी श्रद्धा के साथ भगवान शिव, मां गौरी, गणेश, कार्तिक जी के साथ करवा मात और चंद्रमा की पूजा करें। पूजा के बाद घर के बड़े बुजुर्ग और सास का आशीर्वाद जरूर लें। 

करवा चौथ पूजा सामग्री लिस्ट

करवा और ढक्कन (मिट्टी या तांबा), छलनी, कांस की तीलियां, पानी का लोटा, मिठाई, दीपक, मिट्टी की पांच डेलियां, सिंदूर, अक्षत, रोली, मौल, कुमकुम, देसी घी, चावल, फूल, फल, चंदन, सुहाग का सामान (16 श्रृंगार का सामान), पका हुआ भोजन, हलवा, आठ पूरियों की अठावरी, कच्चा दूध, नारियल, पान, व्रत कथा की किताब, करवा माता की तस्वीर, ड्राई फ्रूट्स, कपूर, रूई की बाती, अगरबत्ती-धूप, हल्दी, दही, आदि।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर सरगी कब खाना चाहिए? जानिए सरगी खाने का सही समय और शुभ मुहूर्त

Karwa Chauth 2024: इस बार करवा चौथ पर रहेगा भद्रा का साया, यहां जानिए भद्राकाल का समय और पूजा का सही मुहूर्त

दिवाली से पहले सपने में यदि उल्लू दिख जाए तो ये किस बात का संकेत होता है?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म