1. Hindi News
  2. धर्म
  3. दिवाली से पहले सपने में यदि उल्लू दिख जाए तो ये किस बात का संकेत होता है?

दिवाली से पहले सपने में यदि उल्लू दिख जाए तो ये किस बात का संकेत होता है?

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Oct 13, 2024 05:29 pm IST,  Updated : Oct 13, 2024 07:35 pm IST

Swapna Shastra: अगर आपको सपने में बार-बार उल्लू नजर आ रहा है तो जान लीजिए कि आखिर यह किस बात का संकेत है। खासतौर से अगर दिवाली से पहले सपने में उल्लू दिख रहा है तो यह किस बात का मतलब होता है।

Swapna Shastra- India TV Hindi
Swapna Shastra Image Source : INDIA TV

Swapna Shastra: सपने में हम कई ऐसी चीजें देखते हैं जो हमें जागने पर थोड़ा बैचेन कर देती हैं। स्वप्न शास्त्र में हर सपने का एक अर्थ होता है। सपने कई बार भविष्य में होने वाली घटनाओं का संकेत देती हैं। हर देखे गए सपने में कई सपने का हमारे जीवन में अच्छा और बुरा दोनों तरह से प्रभाव पड़ता है। कई बार सपने में पशु और पक्षी को भी देखते हैं, जो कोई न कोई संकेत देते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर आपने दिवाली से पहले सपने में उल्लू को देखा है तो इसका क्या मतलब होता है।

सपने में उल्लू का देखना

1. उल्लू माता लक्ष्मी की सवारी है। ऐसे में अगर आपने दिवाली से पहले सपने में उल्लू को देखा है तो यह एक बेहद ही शुभ संकेत हैं। इस सपने का मतलब है कि आपके घर में जल्द ही मां लक्ष्मी का आगमन होने वाला है। आपके धन-दौलत में तेजी से वृद्धि होगी। 

2. सपने में उल्लू को देखने का मतलब है कि आपके सभी अधूरे काम पूरे होंगे। इतना ही नहीं आप कोई अपना नया काम जल्द ही शुरू करने वाले हैं। 

3. अगर किसी गर्भवती महिला ने सपने में उल्लू को देखा है तो इसका अर्थ है कि आपको भाग्यशाली संतान की प्राप्ति होगी। आपके धन, सौाभाग्य में बढ़ोतरी होगी। 

4. सपने में उल्लू को देखने का यह भी मतलब होता है कि अविवाहित लोगों को मनचाहा जीवनसाथी मिलने वाला है। सपने में उल्लू देखना शीघ्र विवाह का संकेत देता है। 

5. अगर दिवाली से पहले आपको बार-बार सपने में उल्लू दिखाई दे रहा है तो खुश हो जाइए। इस सपने का मतलब है कि आपको कारोबार और रोजगार में जबरदस्त लाभ मिलने वाला है। 

6.  दिवाली  से पहले या उसके आसपा सपने में उल्लू दिखाई दे तो यह जीवन में धन की प्राप्ति का संकेत माना जाता है। 

7. वहीं अगर सपने उल्लू दूर जाता हुआ दिखाई दे तो यह सपना अशुभ माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार ऐसा सपना धन हानि का संकेत देता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। । इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर सास को दें ये चीजें, मिलेगा अखंड सौभाग्यवती का आशीर्वाद

Papakunsha Ekadashi 2024: पापांकुशा एकादशी व्रत का पारण कब किया जाएगा? जानें सही समय और नियम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।