1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. पांचवां और आखिरी बड़ा मंगल कल, प्राप्त करनी है हनुमान जी की कृपा तो जरूर करें ये उपाय

पांचवां और आखिरी बड़ा मंगल कल, प्राप्त करनी है हनुमान जी की कृपा तो जरूर करें ये उपाय

 Published : Jun 09, 2025 10:13 am IST,  Updated : Jun 09, 2025 10:13 am IST

10 जून को ज्येष्ठ माह का आखिरी और पांचवां बड़ा मंगल है। इस दिन हनुमान मंदिर में लोगों की भीड़ जुटी रहती है। इस दिन कुछ उपाय करने से आपके जीवन की सभी परेशानी दूर हो सकती है।

हनुमान जी- India TV Hindi
हनुमान जी Image Source : GEMINI

10 जून को साल का आखिरी और पांचवां बड़ा मंगल या कहें बुढ़वा मंगल है। बड़ा मंगल आस्था, सेवा और समर्पण का प्रतीक माना जाता है। कहते हैं कि बड़े मंगल के दिन अगर सच्चे मन से हनुमान जी की पूजा की जाए तो साधक के जीवन के सभी दुख दूर हो सकते हैं। इस दिन का ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व है। कहा जाता है कि ज्येष्ठ माह के मंगल के दिन ही हनुमान जी को अमरत्व का वरदान मिला था। वहीं, यह भी माना जाता है कि त्रेतायुग में ज्येष्ठ माह में ही हनुमान जी प्रभु श्रीराम से मिले थे।

एक और कथा के मुताबिक, जब भीम को अपने बल पर बड़ा घमंड हो गया था, तो हनुमान जी एक बूढ़े वानर के रूप में उनके सामने आए और भीम का घमंड चकनाचूर कर दिया। तभी से ज्येष्ठ माह के मंगलवार को बड़ा मंगल या फिर बुढ़वा मंगल कहा जाता है। इस दिन कुछ खास उपाय करने से आप अपने जीवन में खुशहाली ला सकते हैं।

कौन से उपाय से दूर होगी परेशानी?

  • बड़े मंगलवार के दिन हनुमान जी के मंदिर जाकर कलावा हनुमान जी के चरणों में अर्पित करें और चरणों से सिंदूर लेकर अपने माथे पर टीका लगाएं और चढ़ाए गए कलावे में से कुछ धागा अपने कलाई पर बांध लें। इससे आपके कामों में आ रही सभी प्रकार की बाधा दूर हो जाएगी और आपके सभी काम पूरे होंगे।
  • बड़े मंगल के दिन चमेली के फूल लेकर उनकी माला बनाएं और हनुमान मंदिर में जाकर बजरंग बली को चढ़ाएं। इसके साथ ही हनुमान जी ध्यान करते हुए धूपबत्ती जलाएं और सुख-समृद्धि की कामना करें। इससे आपके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।
  • इसके अलावा, हनुमान जी को पूजा-अर्चना के बाद पान का बीड़ा और बेसन या बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं। इससे आपके करियर में आ रही अड़चन दूर हो जाएगी।
  • बड़े मंगल के दिन साधक को 7 बार हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ करना चाहिए। इससे जीवन में आने वाले सभी संकट और परेशानी दूर हो जाएगी।
  • इसके अलावा, मंदिर में जाकर हनुमान जी को नारियल अर्पित करें और लाल रंग का ध्वज चढ़ाएं। ऐसा करने से जातक की सभी मनोकामना पूर्ण होगी।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म