1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल आज, रात में जरूर कर लें इनमें से 1 उपाय; बरसेगा धन

ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल आज, रात में जरूर कर लें इनमें से 1 उपाय; बरसेगा धन

 Published : Jun 10, 2025 11:39 am IST,  Updated : Jun 10, 2025 11:58 am IST

आज ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल है, ऐसे में आज दिन में तो हनुमान जी की पूजा की जानी चाहिए लेकिन अगर आपको धन संबंधी कोई समस्या हो तो रात में एक उपाय जरूर अपना लें।

हनुमान जी- India TV Hindi
हनुमान जी Image Source : FILE PHOTO

ज्येष्ठ मास का आखिरी और पांचवां बड़ा मंगल है। आज के दिन हनुमान मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहता है। माना जाता है कि जो लोग बड़े मंगल के दिन हनुमान जी की पूजा करते हैं और उन्हें उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाते हैं तो उनकी मनोकामना जरूर पूर्ण होती है। आज ज्येष्ठ माह की आखिरी और पांचवें बड़े मंगल की दिन है। इस दिन कुछ साधारण उपाय करने से हनुमान जी की कृपा प्राप्त की जा सकती है।

बना शुभ संयोग

सभी को धन-दौलत पाने की चाह होती है, ऐसे में आज बड़े मंगल की रात बेहद शुभ संयोग बन रहा है जिससे जातक को धन-वैभव प्राप्त हो सकता है। इसके अलावा, अगर आपके कुंडली में मंगल दोष है तो उससे भी आज उपाय कर छुटकारा पाया जा सकता है। जानकारी दे दें कि आज बड़े मंगल के साथ-साथ ज्येष्ठ पूर्णिमा की तिथि भी 11.38 पर लग रही है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। ऐसे में आज के दिन बड़ा मंगल और ज्येष्ठ पूर्णिमा का एक साथ शुभ संयोग बन रहा है।

क्या है धन के लिए उपाय?

जातक आज रात साफ कपड़े पहने और घर के मंदिर में हनुमान जी प्रतिमा या तस्वीर विराजित करें। फिर हनुमान जी के सामने घी का दिया जलाएं और सुंदर कांड का पाठ करें। अगर सुंदरकांड का पाठ नहीं हो सके तो हनुमान जी के बीज मंत्र ॐ हं हनुमते नमः का 108 बार जप करें। साथ ही हनुमान जी को मीठे पान का बीड़ा चढ़ाएं ध्यान रहे कि इसमें सुपारी न रहे। जानकारी दे दें कि हनुमान जी को पान का बीड़ा चढ़ाने से धन से संबंधित सभी समस्याएं खत्म हो जाती हैं और व्यक्ति जीवन में तरक्की करता है।

मां लक्ष्मी की भी करें पूजा

इसके साथ ही आज ज्येष्ठ पूर्णिमा की तिथि भी लग गई है तो ऐसे में मां लक्ष्मी की भी पूजा करें। धन से जुड़ी दिक्कत दूर करने के लिए रात में सोने से पहले पूजाघर में घी का दीपक जलाएं, इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में धन-दौलत आती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

​आखिरी बड़े मंगल पर हनुमान चालीसा के साथ करें इस चालीसा का पाठ, बजरंग बली होंगे बेहद खुश

ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन कब है स्नान-दान का शुभ मुहूर्त, जानें क्या करना चाहिए दान

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म