1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. माघ पूर्णिमा के दिन इन 3 कामों से रहें दूर, वरना घर से चली जाएंगी मां लक्ष्मी

माघ पूर्णिमा के दिन इन 3 कामों से रहें दूर, वरना घर से चली जाएंगी मां लक्ष्मी

 Published : Feb 10, 2025 10:52 am IST,  Updated : Feb 10, 2025 10:52 am IST

माघ पूर्णिमा फरवरी की 12 तारीख को मनाई जाने वाली है, साथ ही महाकुंभ 2025 का अगला स्नान भी इसी दिन है। ऐसे में लोगों को कुछ काम ऐसे हैं जो करने से बचना चाहिए...

माघ पूर्णिमा- India TV Hindi
माघ पूर्णिमा Image Source : INDIA TV

हिंदू धर्म के मुताबिक, माघ पूर्णिमा या कहें माघी पूर्णिमा का दिन श्री हरि और मां लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन नारायण ने मत्स्य अवतार लिया था, इसी कारण माघ पूर्णिमा पर गंगा स्नान का विशेष महत्व है। कहा जाता है कि नारायण की कृपा के लिए स्वयं देवी-देवता मनुष्य रूप धर गंगा स्नान करते हैं। इस दिन चंद्रदेव भी अपने संपूर्ण कलाओं के साथ आसमान में विराजमान होते हैं। ऐसे में इस दिन सभी को भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। साथ ही ऐसा कोई भी कार्य नहीं करना चाहिए, जिससे वह नाराज हो जाएं।

कब है माघी पूर्णिमा?

हिंदू पंचांग के मुताबिक, माघ माह की पूर्णिमा फरवरी की 11 तारीख की शाम 06.55 बजे शुरू होगी, जो अगले दिन 12 फरवरी की तारीख को शाम 07.22 बजे खत्म होगी। उदया तिथि की प्रधानता के कारण माघ पूर्णिमा 12 फरवरी को मनाई जाएगी। 

क्या न करें इस दिन?

1. माघ पूर्णिमा के दिन काले वस्त्र न पहनें। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन काले कपड़े पहनकर पूजा-पाठ नहीं करना चाहिए।

2. साथ ही जातक को देर तक नहीं सोना चाहिए, इससे घर से लक्ष्मी चली जाती हैं और दुर्भाग्य उसके घर आता है।
3. इसके अलावा, इस दिन तामसिक वस्तुओं का भी सेवन बिल्कुल भी न करें, इससे देव नाराज हो जाते हैं।

क्या कर सकते हैं?

इस दिन सुबह उठकर साधक को ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करना चाहिए। सूर्यदेव को जल अर्पित करना चाहिए। इसके साथ ही भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। इसके बाद हो सके तो ब्राह्मणों का भोजन कराना चाहिए। साथ ही इस दिन जरूरतमंद को चावल, तिल,धन आदि दान जरूर देना चाहिए।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

सबसे पावरफुल ग्रह शनि इस दिन होंगे अस्त, फिर इन राशियों के जीवन में होगी खुशियों की बारिश
माघ पूर्णिमा के दिन अपने घर में लगाएं ये पौधे, मां लक्ष्मी करेंगी वास; होगी छप्परफाड़ धन वर्षा

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म