1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Maha Shivratri 2025: महाशिवरात्रि पर भद्रा का साया, भगवान शिव की पूजा के लिए ये समय रहेगा सबसे उत्तम, यहां जानें शुभ मुहूर्त

Maha Shivratri 2025: महाशिवरात्रि पर भद्रा का साया, भगवान शिव की पूजा के लिए ये समय रहेगा सबसे उत्तम, यहां जानें शुभ मुहूर्त

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Feb 21, 2025 09:54 am IST,  Updated : Feb 21, 2025 09:54 am IST

Maha Shivratri 2025 Muhurat: इस बार महाशिवरात्रि पर भद्रा रहेगा। हिंदू धर्म में भद्रा को शुभ समय नहीं माना गया है। ऐसे में यहां जान लीजिए कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

महाशिवरात्रि- India TV Hindi
महाशिवरात्रि Image Source : INDIA TV

Maha Shivratri 2025 Bhadra Kaal: हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का त्यौहार मनाया जाता है। यह वो पावन दिन है जब महादेव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा अत्यंत ही फलदायी माना गया है। शिव-शक्ति की उपासना करने से जातकों को मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है। इस साल महाशिवरात्रि का त्यौहार 26 फरवरी 2025 को मनाया जाएगा। लेकिन इस बार महाशिवरात्रि पर भद्रा का साया मंडरा रहा है। ऐसे में महाशिवरात्रि की पूजा का शुभ समय जान लीजिए। 

महाशिवरात्रि पर इतने बजे तक रहेगा भद्राकाल

महाशिवरात्रि के दिन यानी 26 फरवरी को भद्रा सुबह 11 बजकर 8 मिनट से रात 10 बजकर 5 मिनट तक रहेगा। हिंदू धर्म में भद्राकाल को शुभ समय नहीं माना गया है। इस समय में कोई भी शुभ और मांगलिक कार्य नहीं करने चाहिए। लेकिन महाशिवरात्रि पर भद्रा का वास पाताल लोग में हैं। शास्त्रों के मुताबिक, पाताल लोक की भद्रा का पृथ्वी पर कोई असर नहीं होता है। तो महाशिवरात्रि की पूजा पर भद्रा का कोई भी प्रभाव नहीं पड़ेगा। 

महाशिवरात्रि पूजा मुहूर्त 2025

पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि का प्रारंभ 26 फरवरी को सुबह 11 बजकर 8 मिनट पर होगा। फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि समाप्त 27 फरवरी को सुबह 8 बजकर 54 मिनट पर होगा। महाशिवरात्रि के दिन निशिता काल पूजा का समय 27 फरवरी को मध्यरात्रि 12 बजकर 27 मिनट से रात 1 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। महाशिवरात्रि व्रत का पारण दूसरे दिन यानी 27 फरवरी को सूर्योदय के बाद किया जाएगा। शिवरात्रि पारण का समय 27 फरवरी को सुबह 6 बजकर 59 मिनट से सुबह 8 बजकर 54 मिनट तक रहेगा।

महाशिवरात्रि 2025 चार प्रहर की पूजा का समय

  • रात्रि प्रथम प्रहर पूजा समय - 18:43 से 21:47
  • रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा समय - 21:47 से 00:51 (27 फरवरी)
  • रात्रि तृतीय प्रहर पूजा समय - 00:51 से 03:55 (27 फरवरी)
  • रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा समय - 03:55 से 06:59 (27 फरवरी) 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

Ekadashi 2025 Vrat Niyam: विजया एकादशी के दिन भूलकर भी न करें ये काम, वरना खंडित हो सकता है व्रत

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि के दिन कुंवारी कन्याएं ऐसे करें महादेव की पूजा, मिलेगा मनचाहा जीवनसाथी का साथ

महाशिवरात्रि पर 60 साल बाद ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म