1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Mahashivratri 2023: इस बार महाशिवरात्रि पर बन रहा है दुर्लभ संयोग, इन 3 लकी राशियों पर मेहरबान रहेंगे महादेव

Mahashivratri 2023: इस बार महाशिवरात्रि पर बन रहा है दुर्लभ संयोग, इन 3 लकी राशियों पर मेहरबान रहेंगे महादेव

 Written By: Sushma Kumari @ISushmaPandey
 Published : Feb 05, 2023 01:21 pm IST,  Updated : Feb 05, 2023 01:21 pm IST

Mahashivratri 2023: इस बार महाशिवरात्रि पर दुर्लभ संयोग बन रहा है जिसका 3 राशियों पर शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। आइए जानते हें कौन सी हैं वो 3 भाग्यशाली राशियां।

Mahashivratri 2023- India TV Hindi
Mahashivratri 2023 Image Source : INDIA TV

Mahashivratri 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक वर्ष फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है। हिंदू धर्म में इस पर्व का काफी महत्व होता है। इस दिन शिवजी की पूजा पूरे विधि-विधान के साथ की जाती है। साथ ही शिव भक्त इस दिन व्रत भी रखते हैं। पूरे देश में भगवान भोलेनाथ और देवी पार्वती के मिलन उत्सव को बड़ी धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शिवरात्रि के दिन ही शिवजी और पार्वती जी का विवाह हुआ था। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो इस बार महाशिवरात्रि पर दुर्लभ संयोग बन रहा है जिसका 3 राशियों पर शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। आइए जानते हें कौन सी हैं वो 3 भाग्यशाली राशियां। 

महाशिवरात्रि पर बन रहा है दुर्लभ संयोग

महाशिवरात्रि का पर्व 18 फरवरी 2023 को मनाया जाएगा। इस बार महाशिवरात्रि पर शनि प्रदोष व्रत भी है। ऐसे में इस बार शनि प्रदोष व्रत का अत्यंत दुर्लभ संयोग बन रहा है। इसके साथ ही इस दिन सर्वाथ सिद्धि योग भी है। प्रदोष व्रत, हो, चाहें मास शिवरात्रि व्रत, दोनों का मकसद एक ही है, भगवान शिव की पूजा। इन दोनों में ही भगवान शिव की पूजा की जाती है और उनके निमित्त व्रत किया जाता है।

इन 3 राशियों को मिलेगा शिवजी का आशीर्वाद

1. मेष राशि 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, महाशिवरात्रि मेष राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। किस्मत आपके साथ रहेगी।  इस राशि के जातक की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साथ ही आय के नए साधन प्राप्त होंगे। 

2. कर्क राशि 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कर्क राशि वालों के लिए महाशिवरात्रि भाग्योदय लेकर आई है। इस राशि के जातकों को सफलता प्राप्त मिलेगी। बिजनेस में तरक्की होगी। नौकरी में प्रमोशन होने के योग बन रहे हैं। धन लाभ हो सकता है। 

3. धनु राशि 

धनु राशि वालों के लिए महाशिवरात्रि बेहद ही खास होने वाली है। सेहत में सुधार होगा। नई नौकरी के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। धन लाभ हो सकता है। व्यापार में वृद्धि होगी। 

(डिस्क्लेमर - ये आर्टिकल जन सामान्य सूचनाओं और लोकोक्तियों पर आधारित है। इंडिया टीवी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता।)

ये भी पढ़ें - 

Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि 18 या 19 फरवरी? जानिए सही डेट, मुहूर्त और महत्व

घर के मंदिर में ओम, स्वास्तिक, श्री बनाने से बरसती है धन की देवी की कृपा, जानिए अन्य फायदे

February 2023 Vrat-Festival: फरवरी माह में महाशिवरात्रि, प्रदोष व्रत सहित पड़ रहे हैं कई व्रत-त्योहार, यहां देखिए पूरी लिस्ट

 

 

 

 

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म