1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. February 2023 Vrat-Festival: फरवरी माह में महाशिवरात्रि, प्रदोष व्रत सहित पड़ रहे हैं कई व्रत-त्योहार, यहां देखिए पूरी लिस्ट

February 2023 Vrat-Festival: फरवरी माह में महाशिवरात्रि, प्रदोष व्रत सहित पड़ रहे हैं कई व्रत-त्योहार, यहां देखिए पूरी लिस्ट

 Written By: Sushma Kumari
 Published : Jan 29, 2023 10:48 am IST,  Updated : Jan 29, 2023 11:48 am IST

February 2023 Vrat-Festival: फरवरी माह में महाशिवरात्रि, माघ पूर्णिमा, मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत जैसे कई व्रत और त्योहार आएंगे। ऐसे में आइए जानते हैं फरवरी 2023 में कब और कौन-कौन से व्रत-त्योहार पड़ रहे हैं।

 February 2023 Vrat-Festiva- India TV Hindi
February 2023 Vrat-Festiva Image Source : INDIA TV

February 2023 Vrat-Festival: साल 2023 का पहला महीना जनवरी खत्म होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। ये महीना खत्म होने के बाद फरवरी माह शुरू हो जाएगा। ऐसे में फरवरी का माह बेहद ही खास होने वाला है। क्योंकि इस महीने में कई खास त्योहार और अहम व्रत पड़ने वाले हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ माह के शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि के साथ फरवरी माह की शुरुआत हो रही है और फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष नवमी तिथि के साथ समाप्त होगा। इस माह माघ पूर्णिमा, महाशिवरात्रि, जया एकादशी, मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत, शनि त्रयोदशी जैसे कई बड़े व्रत त्योहार पड़ रहे हैं। इसी महीने में जानकी जयंती, यशोदा जयंती, गुरु रविदास जयंती, ललिता जयंती भी है। ऐसे में आइए विस्तार से जानते हैं फरवरी 2023 में कब-कब कौन-कौन से त्योहार और व्रत पड़ रहे हैं। 

फरवरी 2023 में पड़ने वाले व्रत और त्योहारों की डेट

  • 1 फरवरी 2023 -  जया एकादशी
  • 2 फरवरी 2023 - प्रदोष व्रत (शुक्ल)
  • 5 फरवरी 2023 - माघ पूर्णिमा व्रत, गुरु रविदास जयंती, ललिता जयंती
  • 9 फरवरी 2023 - संकष्टी चतुर्थी
  • 12 फरवरी 2023 - यशोदा जयंती
  • 13 फरवरी 2023 - शबरी जयंती, कालाष्टमी, कुंभ संक्रांति
  • 14 फरवरी 2023 - जानकी जयंती
  • 16 फरवरी 2023 - विजया एकादशी
  • 18 फरवरी 2023 - महाशिवरात्रि, प्रदोष व्रत (कृष्ण)
  • 20 फरवरी  2023 फाल्गुन अमावस्या, सोमवती अमावस्या
  • 21 फरवरी 2023- फुलेरा दूज
  • 23 फरवरी 2023 - विनायक चतुर्थी
  • 25 फरवरी 2023 - स्कंद षष्ठी
  • 27 फरवरी 2023 - होलाष्टक, मासिक दुर्गाष्टमी, रोहिणी व्रत

फरवरी माह में होने वाले ग्रह गोचर 

फरवरी माह में सूर्य, बुध और शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं। कुल मिलाकर इस महीने तीन ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा।

  •  सूर्य गोचर 2023
  • बुध गोचर 2023
  • शुक्र गोचर 2023

ये भी पढ़ें: 

2023 Vrat-Tyohar List: 2023 में कब है होली और कब नवरात्रि? यहां जानिए जनवरी से दिसंबर तक के व्रत-त्योहारों की लिस्ट

वास्तु टिप्स: वास्तु के इन उपायों को अपनाने से मिलेगा कर्ज से छुटकारा, बस इस बात का रखें खास ध्यान

वास्तु टिप्स: होटल में भंडार घर और डाइनिंग हॉल की गलत दिशा आपको बना देगा कंगाल!

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म