1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति पर 19 साल बाद बन रहा है अत्यंत ही शुभ संयोग, इन कामों को करने से मिलेगा कई गुना अधिक लाभ

Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति पर 19 साल बाद बन रहा है अत्यंत ही शुभ संयोग, इन कामों को करने से मिलेगा कई गुना अधिक लाभ

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Jan 12, 2025 08:35 pm IST,  Updated : Jan 12, 2025 08:35 pm IST

Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति के दिन वर्षों बाद शुभ संयोग बन रहा है। इस दिन इन कामों को करने से पुण्यकारी फलों की प्राप्ति होगी। तो यहां जान लीजिए कि मकर संक्रांति के दिन क्या करना शुभ रहेगा।

मकर संक्रांति 2025- India TV Hindi
मकर संक्रांति 2025 Image Source : INDIA TV

Makar Sankranti 2025 Shubh Yog: इस साल बेहद ही दुर्लभ संयोग में मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। बता दें कि जब सूर्य धनु राशि से निकल मकर राशि में प्रवेश करते हैं तब मकर संक्रांति मनाई जाती है। इस साल यह 14 जनवरी को सूर्य मकर राशि में गोचर करेंगे। इसी दिन मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में इस पर्व का विशेष महत्व है। इस बार का मकर संक्रांति अत्यंत खास इसलिए भी है क्योंकि इसी दिन महाकुंभ का पहला शाही स्नान किा जाएगा। तो चलिए अब जानते हैं कि मकर संक्रांति के दिन बनने वाले शुभ योग में क्या करना फलदायी रहेगा। 

मकर संक्रांति 2025 में बन रहा है शुभ योग का संयोग

14 जनवरी को इस साल मकर संक्रांति के दिन दुर्लभ पुष्य नक्षत्र का संयोग बन रहा है। ज्योतिषों की अनुसार मकर संक्रांति पर ऐसा संयोग वर्षों बाद बन रहा है। मकर संक्रांति के दिन  सुबह 10 बजकर 17 मिनट के बाद  पुष्य नक्षत्र लग जाएगा। पुष्य नक्षत्र 15 जनवरी को सुबह 10 बजकर 28 मिनट पर समाप्त होगा। मकर संक्रांति का पुण्य काल 14 जनवरी को सुबह 9 बजकर 3 मिनट से शाम 5 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। वहीं मकर संक्रांति का महा पुण्य काल 14 जनवरी को सुबह 9 बजकर 3 मिनट से सुबह 10 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। 

मकर संक्रांति के करें ये काम 

  • मकर संक्रांति के दिन गंगा या अन्य पवित्र नदियों में स्नान-दान करना चाहिए। 
  • मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव की आराधना के साथ सूर्य मंत्रों का जाप भी करें। 
  • मकर संक्रांति के दिन गरीब और जरूरतमंदों को तिल, गुड़, वस्त्र, कंबल और खिचड़ी का दान करें। 
  • मकर संक्रांति के दिन तिल, दही, गुड़ और खिचड़ी का सेवन जरूर करें। 
  • मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव को जल, तिल अर्पित करें। साथ ही भगवान भास्कर को तिल वाले लड्डू चढ़ाएं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Mahakumbh 2025: 13 जनवरी को किया जाएगा महाकुंभ का पहला स्नान, संगम में डुबकी लगाने से पहले जान लें ये जरूरी नियम

इस महाकुंभ पर 144 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग, इन राशियों का सोने की तरह चमकेगा भाग्य, जानें आपकी राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव

Surya Gochar 2025: 14 जनवरी को सूर्य करेंगे मकर में गोचर, इन राशियों का चमकेगा भाग्य, जानें आपकी राशि पर क्या होगा असर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म