1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. नागा साधु और अघोरी के भोजन में कितना है फर्क? एकदम हटकर है एक की जीवन शैली

नागा साधु और अघोरी के भोजन में कितना है फर्क? एकदम हटकर है एक की जीवन शैली

 Published : Jan 20, 2025 01:12 pm IST,  Updated : Jan 24, 2025 11:31 am IST

नागा और अघोरी दिखने में एक जैसे लग सकते हैं, लेकिन उनकी जीवन शैली उन दोनों को अलग करती है। इसके अलावा, दोनों के खान-पान में भी काफी अंतर है।

Mahakumbh 2025- India TV Hindi
नागा और अघोरी Image Source : FILE PHOTO

महाकुंभ में नागा साधुओं के अखाड़ों ने अलग ही रौनक जमा रखी है। हर तरफ बस उन्हीं के चर्चे हैं। काफी कम लोग ही जानते हैं कि नागा के साथ महाकुंभ में अघोरी भी कहीं-कहीं दिख सकते हैं, लेकिन आप उन्हें आसानी से पहचान नहीं कर पाएंगे। कारण है दोनों ही साधु भस्म पूरे शरीर पर लगाए रहते हैं। दोनों ही रुद्राक्ष की माला, शस्त्र या कोई दंड आदि लिए रहते हैं। जिससे दोनों में भेद कर पाना आम इंसान के बस की बात नहीं। हालांकि नागा साधु और अघोरी दोनों ही हिंदू धर्म के साधु हैं, लेकिन उनके जीवनशैली और खान-पान में काफी अंतर है। आइए जानते हैं क्या...

जीवन शैली में भी अंतर

नागा साधु लोगों से दूर-वन, गुफा और पहाड़ों में रहते हैं साथ ही शिव की तपस्या में लीन रहते हैं, जबकि अघोरी साधु अपना ज्यादातर समय श्मशान में तंत्र विद्या हासिल करने में लगे रहते हैं। नागा साधु योग और ध्यान करते हैं, जबकि अघोरी तंत्र-मंत्र और अंधकार की शक्तियों से जुड़े होते हैं।

खान-पान में भी अंतर

ज्य़ादातर नागा साधु शाकाहारी होते हैं, हालांकि कुछ नागा भी ऐसे हैं जो मांस आदि का भक्षण करते हैं। जो नागा साधु मुख्य रूप से शाकाहारी होते हैं, वे भिक्षा मांगकर भोजन करते हैं और साधारण भोजन ही करते हैं। साथ ही वे सात्विक आहार पर बल देते हैं, जिसमें फल, सब्जियां और अनाज शामिल होते हैं। नागा साधु का नियम है कि वे आमतौर पर दिन में एक बार ही भोजन करते हैं और 7 घरों से अधिक भिक्षा नहीं ले सकते।

अघोरी साधु मांसाहारी होते हैं और किसी भी प्रकार का भोजन ग्रहण कर लेते हैं, जिसमें मांस, मदिरा आदि व्यसन भोजन शामिल है। इसके अलावा, अघोरी कभी-कभी श्मशान में भी भोजन ग्रहण कर लेते हैं और कुछ अजीबोगरीब चीजें भी खाते हैं। इनके खान-पान को लेकर कोई विशेष प्रतिबंध नहीं होता है। इसके अलावा,  ये सभी जानकारी अघोरी और नागा साधुओं के बारे में सामान्य जानकारी है। व्यक्तिगत रूप से, हर साधु के विचार और व्यवहार अलग-अलग हो सकते हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म