1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. New Year 2025: नए साल के पहले दिन इन मंत्रों और विधि के साथ करें भगवान गणेश की पूजा, पूरे साल बरसेगी बप्पा की कृपा

New Year 2025: नए साल के पहले दिन इन मंत्रों और विधि के साथ करें भगवान गणेश की पूजा, पूरे साल बरसेगी बप्पा की कृपा

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Dec 31, 2024 10:45 am IST,  Updated : Dec 31, 2024 10:45 am IST

New Year 2025 Ganesh Ji Puja Vidhi: इस बार नए साल का आरंभ बुधवार से हो रहा है। ऐसे में इस दिन भगवान गणेश की विधिपूर्वक पूजा करना अत्यंत फलदायी होगा। तो यहां जानिए कि नए साल के पहले दिन गणेश जी की पूजा कैसे करें।

नया साल 2025- India TV Hindi
नया साल 2025 Image Source : INDIA TV

New Year 2025: भगवान गणेश को प्रथम पूजनीय देवता माना जाता है। कोई भी शुभ, मांगलिक या नया कार्य शुरू करने से पहला गणेश जी की पूजा जरूर की जाती है। इस बार साल 2025 की शुरुआत बुधवार से हो रही है। बुधवार का दिन गणपति जी को समर्पित है। ऐसे में नए साल के पहले दिन बप्पा की आराधना करने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी। इतना ही नहीं पूरे साल आपके घर पर भगवान गणेश की कृपा बनी रहेगी। तो चलिए अब जानते हैं कि नए साल के दिन किस विधि और मंत्रों के साथ गणपति बप्पा की पूजा करनी चाहिए। 

नए साल के दिन इस विधि के साथ करें गणेश जी की पूजा

  • नए साल के दिन प्रात:काल उठकर स्नान आदि कर साफ-सुथरे कपड़े पहन लें। 
  • इसके बाद भगवान सूर्य देव को जल अर्पित करें। 
  • अब मंदिर या पूजा घर को साफ कर गंगाजल छिड़कर शुद्ध कर लें। 
  • एक चौकी पर गणेश जी मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें और उसपर थोड़ा गंगाजल छिड़कें। 
  • अब बप्पा को रोली, चंदन, दुर्वा और फूल अर्पित करें। 
  • इसके बाद गणेश जी की मूर्ति या तस्वीर के सामने घी या तेल का दीया और धूप जलाएं। 
  • गणपति जी को फल, लड्डू और मोदक का भोग लगाएं। 
  • पूजा के बाद पूरे परिवार समेत गणेश जी की आरती करें 
  • भगवान गणेश के मंत्रों और स्तोत्रों का पाठ भी जरूर करें।

गणेश जी के मंत्र

  1. वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥

  2. कदंताय विद्‍महे। वक्रतुण्डाय धीमहि। तन्नो दंती प्रचोदयात।।

  3. गजाननाय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात्। श्री वक्रतुण्ड महाकाय सूर्य कोटी समप्रभा निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्व-कार्येशु सर्वदा॥

  4. ओम गं गणपतये नमः

  5. श्री गणेशाय नमः:

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।) 

ये भी पढ़ें-

2025 Festival Calnedar: साल 2025 में कब मनाई जाएगी होली, दिवाली और नवरात्रि, यहां जानिए प्रमुख व्रत-त्यौहारों की लिस्ट

Shani Rahu Yuti and Horoscope: साल 2025 में इस दिन बन रहा शनि-राहु का दुर्लभ संयोग, इन राशियों की सोने की तरह चमकेगी किस्मत

 साल 2025 में इन राशि वालों को अपनी सेहत का रखना होगा खास ध्यान, वरना भारी पड़ सकती है बीमारी, पढ़ें वार्षिक हेल्थ राशिफल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म