1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Papakunsha Ekadashi 2024 Upay: आज एकादशी के दिन कर लीजिए ये आसान सा उपाय, पैसों से भरा रहेगा घर का भंडार, कारोबार में भी होगी वृद्धि

Papakunsha Ekadashi 2024 Upay: आज एकादशी के दिन कर लीजिए ये आसान सा उपाय, पैसों से भरा रहेगा घर का भंडार, कारोबार में भी होगी वृद्धि

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Oct 14, 2024 06:00 am IST,  Updated : Oct 14, 2024 06:00 am IST

Papakunsha Ekadashi 2024: एकादशी के दिन भगवान विष्णु की आराधना करने से मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है। इसके अलावा इस दिन इन विशेष उपायों को करने से समस्त परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

Papakunsha Ekadashi 2024- India TV Hindi
Papakunsha Ekadashi 2024 Image Source : INDIA TV

Papakunsha Ekadashi Upay: आज पापांकुशा एकादशी का व्रत किया जाएगा। बता दें कि एकादशी तिथि बीते हुए कल यानि 13 अक्टूबर की सुबह 9 बजकर 10 मिनट से आज सुबह 6 बजकर 42 मिनट तक थी। यानि उदया तिथि एकादशी आज के दिन पड़ रही है। लिहाजा आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी का व्रत आज ही किया जाएगा। आश्विन शुक्ल पक्ष की ये एकादशी सबका कल्याण करने वाली बतायी गयी है। आज के दिन भगवान विष्णु की पूजा का विधान है। कहते हैं आज के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने और व्रत करने से जीवन में वैभव की प्राप्ति होती है। साथ ही मनचाही इच्छाओं की पूर्ति होती है, घर में पैसों की बढ़ोतरी होती है, वैवाहिक जीवन सुखद बनता है, सभी कामों में सफलता मिलती है, बच्चों की तरक्की सुनिश्चित होती है और बिजनेस में वृद्धि होती है। अत: आज के दिन किस प्रकार आपको भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए और कौन-से खास उपाय करने चाहिए जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से।

1. अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में कभी पैसों की तंगी न हो और आपके घर के भंडार हमेशा भरे रहें तो आज के दिन शाम के समय आप विष्णु जी के सामने घी का दीपक जलाएं। साथ ही भगवान को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं और भोग लगाने के कुछ देर बाद उन लड्डूओं को प्रसाद के रूप में सबको बांट दें और थोड़ा-सा प्रसाद स्वयं भी ग्रहण कर लें।

2. अगर आप अपने वैवाहिक जीवन को सुखद बनाना चाहते हैं तो आज के दिन एक लोटे में जल डालकर, उसमें थोड़ी-सी पिसी हुई हल्दी मिलाएं और उसमें एक सिक्का डाल कर अपने ऊपर से सात बार वारकर बहते पानी में बहा दें।

3. अपने घर की सुख-शांति के लिए और जीवन में तरक्की के लिए आज एकादशी के दिन रात के समय भगवान विष्णु का ध्यान करते हुए भजन-कीर्तन करें। कहते हैं एकादशी की रात को जागकर भगवान का ध्यान करने से हजार वर्षों तक की गई तपस्या का फल प्राप्त होता है।

4. अपने जीवनसाथी की बेहतरी के लिए आज के दिन 5 सुहागिन महिलाओं को घर पर आदरपूर्वक बुलाकर कुछ मीठा भोजन कराएं। अगर घर पर व्यवस्था नहीं हो पाती है, तो 5 सुहागिन महिलाओं के निमित्त भोजन निकालकर, उनके घर जाकर दे आएं।

5. अगर आप किसी भी काम में अपनी सफलता सुनिश्चित करना चाहते हैं तो आज के दिन भगवान विष्णु की पूजा के समय एक हल्दी की गांठ पूजा स्थल पर रख लें और अगले दिन जब भी उस काम को करने के लिए घर से निकले तो उस हल्दी की गांठ को पीले कपड़े में लपेटकर अपने पास रख लें।

6. अपने बच्चों की तरक्की सुनिश्चित करने के लिए आज के दिन भगवान विष्णु की पूजा के समय चंदन घिसकर एक कटोरी में रख दें और जब पूजा समाप्त हो जाये तो दोनों हाथों से भगवान को पुष्पांजलि चढ़ाने के बाद उस कटोरी में से चंदन लेकर अपने बच्चे के मस्तक पर तिलक लगा दें। चंदन घिसते समय ध्यान रहे कि एक बार में इतना चंदन घिस लें जो अगले 15 दिन तक यानि अगली एकादशी तक चलता रहे और ये तिलक लगाने की प्रकिया भी आप अगली एकादशी तक जारी रखें। जब अगली एकादशी आये तो आप फिर से यही प्रक्रिया दोहरा सकते हैं।

7. अपने बिजनेस में वृद्धि के लिए आज के दिन एक तांबे का चौड़े मुंह वाला कलश लेकर, उसे श्री विष्णु के किसी भी मंदिर के मुख्य द्वार और गाय के खुर या पैर के नीचे की थोड़ी-सी मिट्टी लाकर रख दें। उस कलश को आप अपनी दुकान या ऑफिस के गेट के पास रख दें और नियमित रूप से 43 दिनों तक उस कलश को धूप दिखाएं।

8. अपने परिवार के सदस्यों की समृद्धि के लिए आज के दिन दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर भगवान नारायण को अर्पित करें और घी के दीपक से उनकी आरती करें। आज के दिन ऐसा करने से आपके परिवार के सदस्यों की समृद्धि होगी।

9. आपके ऊपर बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लंबे समय तक बना रहे और आपके बच्चे हमेशा आपका सम्मान करते रहें, इसके लिए आज के दिन पीपल के पेड़ की जड़ में एक लोटा जल चढ़ाएं। साथ ही श्री विष्णु के मंत्र का 21 बार जप करें। मंत्र इस प्रकार है- 'ऊँ नमो भगवते नारायणाय।'

10. अगर आप चाहते हैं कि आपके जीवन की सारी समस्याएं जल्द ही दूर हो जाएं और खुशियां आपके घर पर दस्तक दें, इसके लिए आज के दिन पीपल के तीन पत्ते लेकर उन पर लाल रोली से 'श्री’ लिखकर भगवान विष्णु के मंदिर में चढ़ा दें। साथ ही उन्हें दही में शक्कर मिलाकर भोग लगाएं।

11. अगर आप जल्द ही किसी नये काम की शुरुआत करने जा रहे हैं तो उस काम में अपनी सफलता सुनिश्चित करने के लिए आज के दिन गाय को गेहूं के आटे से बनी रोटी पर गुड़ रखकर खिलाएं। साथ ही गाय के खुर या पैर में थोड़ा-सा पानी डालकर आशीर्वाद लें।

12. अगर आप अपने अंदर सकारात्मक विचारों का समावेश करना चाहते हैं तो उसके लिए आज के दिन भगवान नारायण को केसर मिले दूध का भोग लगाएं और शाम के समय मंदिर में घी का दीपक जलाकर श्री विष्णु की आरती करें।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Papakunsha Ekadashi 2024: पापांकुशा एकादशी व्रत का पारण कब किया जाएगा? जानें सही समय और नियम

दिवाली से पहले सपने में यदि उल्लू दिख जाए तो ये किस बात का संकेत होता है?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म