1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. सोम प्रदोष व्रत पर सिर्फ इतने घंटे का शुभ मुहूर्त, जानें प्रदोष काल का समय

सोम प्रदोष व्रत पर सिर्फ इतने घंटे का शुभ मुहूर्त, जानें प्रदोष काल का समय

 Published : Jun 23, 2025 06:55 am IST,  Updated : Jun 23, 2025 06:55 am IST

प्रदोष और मासिक शिवरात्रि आज देश में बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है, ऐसे में शिव मंदिर में सुबह से भक्तों की लाइन लग रही है। आइए जानते हैं कि सोम प्रदोष व्रत पर कितने घंटे का शुभ मुहूर्त है...

शिव- India TV Hindi
भगवान शिव Image Source : META AI

आषाढ़ माह की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन यानी 23 जून को सोम प्रदोष व्रत मनाया जा रहा है। यह तिथि व दिन भगवान शिव को समर्पित माना जाता है। सोमवार के दिन प्रदोष व्रत पड़ने के कारण सोम प्रदोष व्रत कहा जा रहा है। हिंदू पंचांग की मानें तो सोम प्रदोष व्रत पर धृति योग और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। इस दिन भगवान शिव व मां पार्वती की आराधना की जानी है। माना जाता है कि इस दिन जातक की हर मनोकामना पूर्ण होती है। ऐसे में आइए जानते हैं सोम प्रदोष पूजा विधि,उपाय और शुभ मुहूर्त...

प्रदोष काल का समय

भगवान शिव की पूजा निशित काल यानी रात में की जाती है। ऐसे में सोम प्रदोष व्रत पर शिवपूजन के लिए शुभ मुहूर्त शाम 07.22 बजे से 09.23 बजे तक रहेगा। इन्हीं 2 घंटों में भगवान शिव की पूजा की जानी फलदायी साबित होगी। पंचांग में कहा गया धृति योग दोपहर 01.17 बजे तक, सर्वार्थ सिद्धि योग दोपहर 03.16 बजे से 24 जून की सुबह 05.25 तक रहेगा।

पूजा विधि

स्नान करने के बाद जातक साफ वस्त्र धारण करें और शिव-परिवार समेत अन्य देवी-देवताओं की पूजा करें। अगर व्रत रख रहे हैं तो हाथ में पवित्र जल, फूल और चावल लेकर व्रत रखने का संकल्प लें। फिर शाम के समय में घर के मंदिर में गोधूलि बेला में दीया जलाएं। फिर शिव मंदिर या घर में भगवान शिव की जलाभिषेक या रुद्राभिषेक करें और पूजा-अर्चना करें। इसके बाद सोम प्रदोष व्रत कथा कहें। अंत में पूरी श्रद्धा के साथ भगवान शिव की आरती करें और अंत में पूजा में किसी भी प्रकार की गलती के लिए क्षमा याचना करें।

इसके बाद जातक शिव गायत्री मंत्र का भी जप कर सकते हैं। साथ ही शिव आरोग्य और शिव स्तुति मंत्र भी पढ़ सकते हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म