1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Sawan Calendar 2023: हरियाली तीज और नाग पंचमी समेत सावन महीने में आएंगे ये व्रत-त्यौहार, यहां देखें पूरी लिस्ट

Sawan Calendar 2023: हरियाली तीज और नाग पंचमी समेत सावन महीने में आएंगे ये व्रत-त्यौहार, यहां देखें पूरी लिस्ट

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Jun 27, 2023 11:06 am IST,  Updated : Jun 27, 2023 11:06 am IST

Sawan 2023 Vrat Tyohar List: शिवजी का प्रिय महीना सावन 4 जुलाई 2023 से शुरू हो रहा है। सावन में महादेव की पूजा का विधान है। वहीं सावन में ऐसे कई बड़े तीज-त्यौहार आते हैं, जिसका काफी महत्व है। तो यहां जानिए सावन महीने में आने वाले व्रत-त्यौहार के बारे में।

Sawan 2023- India TV Hindi
Sawan 2023 Image Source : INDIA TV

Sawan 2023: हिंदू धर्म में सावन माह का महत्व काफी अधिक है। यह महीना देवों के देव महादेव को अति प्रिय है। इस साल पावन मास सावन की शुरुआत 4 जुलाई से हो रही है, जो कि 31 अगस्त तक रहेगा। अधिक मास लगने की वजह से इस बार सावन एक की जगह दो महीने का होगा। सावन माह में किए गए उपवास और पूजा पाठ से भक्तों की हर समस्या दूर हो जाती है और उनकी हर अधूरी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। वहीं सावन महीने में कई ऐसे व्रत-त्यौहार भी आते हैं, जिनका धार्मिक महत्व काफी अधिक है। 

सावन माह 2023 व्रत-त्यौहार लिस्ट (Sawan 2023 Month Festival List)

  • सावन महीने का आरंभ- 4 जुलाई 2023
  • संकष्टी चतुर्थी- 6 जुलाई 2023
  • कामिका एकादशी- 13 जुलाई 2023
  • प्रदोष व्रत- 15 जुलाई 2023
  • कर्क सक्रांति- 16 जुलाई 2023
  • श्रावण अमावस्या- 17 जुलाई  2023
  • अधिकमास शुरू- 18 जुलाई 2023-
  • पद्मिनी एकादशी- 29 जुलाई 2023
  • प्रदोष व्रत- 30 जुलाई 2023
  • हरियाली तीज- 19 अगस्त 2023
  • नाग पंचमी- 21 अगस्त 2023
  • श्रावण पुत्रदा एकादशी- 27 अगस्त 2023
  • प्रदोष व्रत- 28 अगस्त 2023
  • रक्षा बंधन- 30 अगस्त 2023
  • सावन पूर्णिमा व्रत- 31 अगस्त 2023

हरियाली तीज 2023

सुहागिन महिलाओं के लिए हरियाली तीज का व्रत काफी मायने रखता है। मान्यता है कि जो भी सुहागिन महिलाएं इश व्रत को रखती है उन्हें सौभाग्यवती भव: का आशीर्वाद मिलता है और उनके पति को लंबी आयु की प्राप्ति होती है। हरियाली तीज में माता गौरी और भगवान शिव की पूजा की जाती है। वहीं मनचाहा जीवनसाथ के लिए कुंवारी कन्याएं भी हरियाली तीज का व्रत रखती हैं।

नाग पंचमी 2023

इस साल 21 अगस्त को नाग पंचमी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन नागों की पूजा-अर्चना की जाती है। जिसकी कुंडली में कालसर्प दोष है वे व्यक्ति नाग पंचमी के दिन शिवजी का रुद्राभिषेक जरूर करें। साथ इस दिन चांदी की नाग-नागिन को नदी में प्रवाहित करने से भी कालसर्प दोष दूर हो जाता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। इंडियाटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है।) 

ये भी पढ़ें-

Sawan 2023: कांवड़ यात्रा पर जानें से पहले जान लीजिए इससे जुड़े जरूरी नियम, वरना नहीं मिलेगा भोलेनाथ का आशीर्वाद

Sawan 2023: इस दिन से शुरू हो रहा है शिवजी का प्रिय सावन मास, जान लीजिए सोमवार पूजा विधि

Sawan 2023: 19 साल बाद सावन में बन रहा है अति दुर्लभ संयोग, जानिए कब से शुरू हो रहा है यह पावन महीना

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म