1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Sawan 2023: 19 साल बाद सावन में बन रहा है अति दुर्लभ संयोग, जानिए कब से शुरू हो रहा है यह पावन महीना

Sawan 2023: 19 साल बाद सावन में बन रहा है अति दुर्लभ संयोग, जानिए कब से शुरू हो रहा है यह पावन महीना

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Jun 11, 2023 11:54 am IST,  Updated : Jun 11, 2023 12:28 pm IST

Sawan 2023 Start Date: हिंदू धर्म में सावन के महीने को काफी पवित्र माना गया है। यह महीना शिव भक्ती के लिए जाना जाता है। सावन के दिनों में देशभर के प्रसिद्ध शिव मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहता है। जानिए इस बार सावन कब से शुरू हो रहा है और पहला सोमवार कब है।

Sawan 2023- India TV Hindi
Sawan 2023 Image Source : INDIA TV

Sawan 2023: पूरे साल बेसब्री से शिव भक्तों को शिवरात्रि और सावन के महीने का इंतजार रहता है। सावन में पूरे एक महीने भक्त महादेव की भक्ती में लीन रहते हैं। प्रसिद्ध शिव मंदिरों में इस पावन महीने में खास व्यवस्था और तैयारियां की जाती हैं, जहां दूर-दूर से श्रद्धालु भोलेनाथ को जल चढ़ाने पहुंचते हैं। इस बार भगवान नीलकंठ को प्रसन्न करने के लिए भक्तों को दो महीने का समय मिलेगा। दरअसल, इस साल सावन का महीना एक नहीं बल्कि दो महीने तक का होगा। कहा जा रहा है कि ऐसा दुर्लभ संयोग करीब 19 साल बाद बना है, जब सावन 30 नहीं बल्कि 59 दिनों का होगा। 

कब से शुरू हो रहा है सावन 2023- Sawan 2023 Starts Dates

इस साल पावन सावन महीने की शुरुआत 4 जुलाई 2023 से होगी, जो कि 31 अगस्त तक चलेगा। सावन में कावंड़ यात्रा का विशेष महत्व होता है। हर साल सावन में कांवड़िए कांवड़ लेकर शिव मंदिरों में जाते हैं और शंकर जी को जल अर्पित करते हैं। झारखंड के बैद्यनाथ धाम में सावन में श्रावणी मेले का आयोजन किया जाता है, जहां दूर-दूर से शिव भक्त कांवड़ लेकर पहुंचते हैं। बैद्यनाथ धाम शिवजी के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक माना जाता है। इस मंदिर को लेकर कई मान्यताएं प्रचलित हैं। 

2023 में सावन 2 महीने का क्यों है?

हर साल सावन एक महीने का ही होता था लेकिन इस बार 2 महीने का है। मालूम हो कि इस बार सावन महीने में मलमास या अधिकमास लग रहा है। इस वजह से सावन 2 महीने का होगा। 18 जुलाई से 16 अगस्त तक सावन अधिकमास रहेगा। सावन में सोमवार पूजा का विशेष महत्व होता है, क्योंकि सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। इस बार सावन में 4 की जगह 8 सोमवार होगा।

सावन का पहला सोमवार कब है 2023- Sawan 2023 Monday Vrat List

  • पहला सोमवार- 10 जुलाई 2023
  • दूसरा सोमवार- 17 जुलाई 2023
  • तीसरा सोमवार- 24 जुलाई 2023
  • चौथा सोमवार- 31 जुलाई 2023
  • पांचवा सोमवार- 07 अगस्त 2023
  • छठा सोमवार- 14 अगस्त 2023
  • सातवां सोमवार- 21 अगस्त 2023
  • आठवां सोमवार- 28 अगस्त 2023

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। इंडियाटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है।) 

ये भी पढ़ें-

Bakrid 2023: बकरीद कब मनाई जाएगी? क्यों दी जाती है बकरे की कुर्बानी, जानें डेट, इतिहास और महत्व

अमरनाथ यात्रा इस तारीख से हो रही है शुरू? जानें बाबा बर्फानी के गुफा के दर्शन सबसे पहले किसने किया था

Chaturmas 2023: इस दिन से शुरू हो रहा है चातुर्मास? 5 महीने बंद रहेंगे सभी मांगलिक और शुभ कार्य

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म