1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Sawan Shivratri 2 August 2024: सावन शिवरात्रि के दिन जरूर करें इन चीज़ों का दान, कई कष्ट होंगे दूर, घर में रहेगी सुख-समृद्धि

Sawan Shivratri 2 August 2024: सावन शिवरात्रि के दिन जरूर करें इन चीज़ों का दान, कई कष्ट होंगे दूर, घर में रहेगी सुख-समृद्धि

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Jul 31, 2024 05:25 pm IST,  Updated : Jul 31, 2024 06:06 pm IST

Sawan Shivratri 2024: सावन मासिक शिवरात्रि के दिन कुछ चीजों का दान करके आप भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त कर सकते हैं। आज हम आपको इन्हीं चीजों के बारे में जानकारी देंगे।

सावन मासिक शिवरात्रि 2024- India TV Hindi
सावन मासिक शिवरात्रि 2024 Image Source : FILE

Sawan Shivratri 2024: मासिक शिवरात्रि यूं तो हर महीने आती है लेकिन महाशिवरात्रि के बाद सावन शिवरात्रि का हिन्दू धर्म में बड़ा महत्व है, इस दिन भगवान शिव की आराधना करने से शुभ फल भक्तों को प्राप्त होते हैं। यह पर्व श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है। इस दिन व्रत रखने और पूजा-अर्चना करने से आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं। मान्यता है कि सावन शिवरात्रि के दिन किए गए दान से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और साथ ही आपको स्वास्थ्य लाभ भी प्राप्त होते हैं। आइए जानते हैं, इस दिन कौन-कौन सी चीज़ों का दान करने से आपको लाभ प्राप्त हो सकते हैं। 

दूध और जल का दान

भगवान शिव को दूध और जल अत्यंत प्रिय हैं। मासिक शिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर दूध और जल अर्पित किया जाता है, साथ ही इस दिन अगर आप दूध या जल का दान जरूरतमंद लोगों को करते हैं तो शिव कृपा आपको प्राप्त होती है। इस दिन इन चीजों का दान आपकी मनोकामनाओं को भी पूरा करता है और आपको मानसिक शांति भी दिलाता है। 

अन्न और वस्त्र का दान
अन्न और वस्त्र का दान भी सावन मासिक शिवरात्रि के दिन करना अत्यंत पुण्यकारी माना जाता है। इस दिन गरीब और जरूरतमंद लोगों को अन्न और वस्त्र दान करने से घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है और धन से जुड़ी समस्याओं का अंत होता है। 

बेलपत्र और धतूरा का दान
आजकल शहर और कस्बों में बेल पत्र या धतूरा भी खरीदकर लिया जाता है, कई शिव भक्त ऐसे होते हैं जो इन चीजों को नहीं खरीद सकते, ऐसे में इन चीजों का दान अगर आप किसी शिव भक्त को करते हैं तो बेहद शुभ परिणाम आपको प्राप्त हो सकते हैं। बेलपत्र और धतूरे के दान से आपको रोग आदि से मुक्ति मिलती है और पारिवारिक जीवन में भी सुखद बदलाव देखने को मिलते हैं। 

दीपक और तेल का दान
सावन शिवरात्रि के दिन मंदिरों में दीपक जलाने और तेल दान करने का भी विशेष महत्व माना गया है। ऐसा करने से आपके जीवन में प्रकाश आता है और सभी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जाओं से आपको मुक्ति मिल सकती है। इसलिए अपनी सामर्थ्य के अनुसार इस दिन आपको दीपक और तेल का दान किसी मंदिर में जाकर करना चाहिए। दी

फल और मिठाई का दान
इस दिन फल और मिठाई का दान भी आप कर सकते हैं। इसे भगवान शिव को अर्पित करने के बाद गरीब और जरूरतमंद लोगों में आप बांट सकते हैं। इससे दूसरों के जीवन में तो मिठास आती ही है, साथ ही आपके जीवन में भी आनंद बना रहता है। 

तिल और गुड़ का दान
सावन शिवरात्रि के दिन तिल और गुड़ का दान करने से अच्छे परिणाम आपको जीवन में प्राप्त हो सकते हैं। इसे भगवान शिव को अर्पित करने के बाद गरीबों और ब्राह्मणों को आप दान कर सकते हैं। इससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से तो छुटकारा मिलता ही है, साथ ही कुंडली के अशुभ ग्रह भी शांत होते हैं।

सावन शिवरात्रि के दिन ऊपर दी गई चीजों का दान अगर आप करते हैं तो आपके जीवन में कई अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Vastu Tips: कहीं आपने भी तो नहीं लगाया घर में चोरी किया हुआ मनी प्लांट? ऐसा करना सही है या गलत जान लें वास्तु शास्त्र से 

Hariyali Amavasya 2024: हरियाली अमावस्या पर इस बार रवि पुष्य और शिववास के साथ ही कई शुभ योग, जान लें पूजा और दान पुण्य का शुभ मुहूर्त

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म