1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. सावन की पहली एकादशी पर इन जगहों पर जलाएं दिए, बन जाएगी फूटी किस्मत

सावन की पहली एकादशी पर इन जगहों पर जलाएं दिए, बन जाएगी फूटी किस्मत

 Published : Jul 18, 2025 11:28 am IST,  Updated : Jul 18, 2025 11:28 am IST

सावन माह की पहली एकादशी आने वाली है, ऐसे में इस तिथि पर भगवान शिव के साथ भगवान विष्णु की भी पूजा करने का विधान है। ऐसे में इस दिन दीपक जलाने का भी विधान है।

कामिका एकादशी- India TV Hindi
कामिका एकादशी Image Source : INDIA TV

सावन माह भगवान शिव को अतिप्रिय है, लेकिन इसी माह में एकादशी तिथि का भी विशेष महत्व माना गया है। इस साल सावन माह की पहली एकादशी 21 जुलाई को पड़ रह है, इसे कामिका एकादशी के नाम से जाना जाता है। यह तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है, ऐसे में इस दिन भगवान शिव के साथ भगवान विष्णु की भी पूजा की जाएगी। मान्यता है कि इस दिन पूजा और व्रत करने से सभी मनोकामना पूर्ण होगी। ऐसे में इस दिन कुछ उपाय किए जाने से जातक के बिगड़े भाग्य भी बन सकते हैं...

चौखट

घर के चौखट या कहें मुख्य द्वार पर दीपक जलाना बेहद शुभ माना गया है। ऐसे में कामिका एकादशी के दिन सुबह और शाम को घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं। मां लक्ष्मी आपके घर पर कृपा करेंगी।

पीपल का पेड़

पीपल के पेड़ में देवताओं का वास माना गया है, ऐसे में कामिका एकादशी के दिन शाम को पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जरूर जलाएं। इससे पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और भाग्य में वृद्धि होती है।

बेल का पेड़

बेल या बिल्व का पेड़ भगवान शिव को अति प्रिय है। सावन माह चल रहा है ऐसे में शिव जी का ध्यान कर इस पेड़ के नीच दीया जलाना शुभ फल देगा।

तुलसी

भगवान विष्णु अभी योग निद्रा में हैं, ऐसे में तुलसी का अभी विशेष महत्व है। अगर इस दिन भगवान विष्णु का नाम लेकर गाय की शुद्ध घी का दीपक तुलसी के पौधे के नीचे जलाएंगे तो निश्चित ही आपको शुभ फल मिलेंगे।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

​23 या 24 जुलाई सावन की शिवरात्रि कब है? जानें यहां सही तारीख और शुभ मुहूर्त

हरियाली अमावस्या कब है? यहां जानें शुभ मुहूर्त और दान का महत्व

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म