Sawan Shivratri Puja Vidhi (सावन शिवरात्रि पूजा विधि): श्रावण महीने में पड़ने वाली शिवरात्रि को सावन शिवरात्रि, श्रावण शिवरात्रि या मासिक शिवरात्रि के नाम से जाना जाता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा करने और शिवलिंग का अभिषेक करने का विशेष महत्व होता है। इस साल ये शिवरात्रि 23 जुलाई 2025, बुधवार को पड़ रही है। कहते हैं जो भक्त श्रावण मास की शिवरात्रि के दिन विधि विधान महादेव और पार्वती जी की पूजा-अर्चना करता है उसके जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। यहां हम आपको बताएंगे सावन शिवरात्रि की सरल पूजा विधि क्या है।
सावन शिवरात्रि पूजा विधि (Sawan Shivratri Puja Vidhi)
- शिवरात्रि के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नानादि करके साफ वस्त्र धारण करें।
- इसके बाद पूजा स्थान पर शिव परिवार की प्रतिमा स्थापित करें। साथ ही भगवान शिव के वाहन नंदी की मूर्ति भी स्थापित करें।
- इसके बाद घी का दीपक जलाएं और फिर विधि विधान पूजा करें।
- शिवलिंग को पंचामृत से स्नान कराएं।
- भगवान को बेल पत्र, फल, फूल, भांग, धतूरा, नैवेद्य, इत्र आदि चीजें जरूर अर्पित करें।
- शिव चालीसा का पाठ करें और शिवाष्टक पढ़ें।
- पूजा के समय मन ही मन शिव जी के मंत्रों का जाप करते रहें।
- माता पार्वती को श्रृंगार सामग्री अर्पित करें।
- सावन शिवरात्रि की कथा सुनें।
- कपूर से शिव भगवान की आरती करें।
- अंत में भगवान को भोग लगाकर प्रसाद सभी में बांट दें।
- यदि संभव हो तो इस दिन विद्वान पंडित से रुद्राभिषेक जरूर कराएं।
सावन शिवरात्रि पूजा मुहूर्त 2025 (Sawan Shivratri Puja Time 2025)
23 जुलाई को सावन शिवरात्रि की पूजा आप किसी भी समय कर सकते हैं। लेकिन अगर पूजा के सबसे शुभ मुहूर्त की बात करें तो वो मुहूर्त देर रात 12:23 से 01:07 बजे तक रहेगा।
यह भी पढ़ें: