1. Hindi News
  2. धर्म
  3. अंकज्योतिष: करियर और पैसों के मामले में बेहद लकी होते हैं इस मूलांक के लोग, जो ठान लें वो पूरा करके ही लेते हैं दम

अंकज्योतिष: करियर और पैसों के मामले में बेहद लकी होते हैं इस मूलांक के लोग, जो ठान लें वो पूरा करके ही लेते हैं दम

 Written By: Laveena Sharma
 Published : Sep 15, 2026 01:53 pm IST,  Updated : Sep 15, 2026 01:56 pm IST

अंकज्योतिष में आज हम आपको एक ऐसे मूलांक के बारे में बताएंगे जिससे जुड़े लोग भाग्यशाली माने जाते हैं। इनके अंदर दूसरों का भला करने की भावना काफी ज्यादा होती है जिस कारण इन्हें समाज में खूब मान-सम्मान प्राप्त होता है।

numerology- India TV Hindi
क्या आपका भी है यह लकी मूलांक? Image Source : INDIA TV

अंकज्योतिष अनुसार आपका मूलांक आपके जीवन के कई पहलुओं पर गहरा असर डालता है। इससे न सिर्फ आपका व्यक्तित्व पता चलता है बल्कि इससे आपकी किस्मत और गुण-दोषों का भी ज्ञान हो जाता है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर मूलांक निकलता कैसे है? तो आपको बता दें कि यह खास नंबर आपकी जन्मतिथि से पता चलता है। जैसे मान लीजिए कि आपकी जन्म तारीख 15 है तो आपका मूलांक, 1+5=6 होगा। वहीं जिनकी जन्म तारीख सिंगल डिजिट में है उनका जन्म मूलांक उनकी जन्म तिथि का ही नंबर होगा। चलिए अब जानते हैं कि वो कौन सा मूलांक है जिससे जुड़े लोग आर्थिक और करियर से जुड़े मामलों में भाग्यशाली माने जाते है।

कौन सा मूलांक है?

तो बता दें कि मूलांक 9 वाले जातकों को आर्थिक और करियर से जुड़े मामलों में भाग्यशाली माना जाता है। बता दें जिनकी जन्म तारीख 9, 18 या 27 होती है उनका मूलांक 9 होता है। कहते हैं इस मूलांक के लोग जो ठान लेते हैं उसे पाकर ही दम लेते हैं। इस मूलांक के लोग अत्याधिक महत्वाकांक्षी होते हैं। कोई भी काम योजना बनाकर करते हैं और उस काम को सफल बनाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा देते हैं। इनके अंदर आलस्य बिल्कुल भी नहीं होता। ये लोग अपार ऊर्जा लेकर जन्मे होते हैं। इनकी ऊर्जा का प्रमुख कारण इन पर मंगल का विशेष प्रभाव होना है।

मंगल से मिलती है इन्हें अपार शक्ति

मूलांक 9 के स्वामी ग्रह मंगल हैं जो इन्हें अपार शक्ति प्रदान करते हैं। ये लोग शरीर और दिमाग दोनों से काफी मजबूत होते हैं। मेहनत से जरा भी नहीं घबराते और बिना थके ये घंटों काम कर सकते हैं। इनके अंदर खूब आत्मविश्वास देखने को मिलता है। ये अनुशासनप्रिय होते हैं। कोई भी काम मन लगाकर और नियम से करते हैं। ये लोग लाइफ में आने वाली चुनौतियों से जरा भी नहीं घबराते, बल्कि ये उन्हें चैलेंज की तरह लेते हैं और जीत हासिल करके ही दम लेते हैं।

बस इस कमी पर कर लें काम तो जीत सकते हैं दुनिया

मंगल के प्रभाव के कारण ही इस मूलांक के लोग काफी गुस्सैल स्वभाव के भी होते हैं। अगर ये अपनी इसी कमी पर काम कर लें तो इन्हें बड़ा आदमी बनने से दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती। ये लोग बेहद अच्छे और वफादार दोस्त साबित होते हैं। दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इनकी पर्सनालिटी इतनी दमदार होती है कि जहां जाते हैं वहां आकर्षण का केंद्र बन जाते हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

अंकज्योतिष: दिव्य दृष्टि लेकर पैदा होते हैं इस मूलांक के लोग, भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले ही हो जाता है आभास

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।