1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Shani Asta 2023: 31 जनवरी को अस्त होने जा रहे शनि, कुंभ सहित इन 5 राशि वालों पर मंडरा रहा खतरा, रहें सावधान

Shani Asta 2023: 31 जनवरी को अस्त होने जा रहे शनि, कुंभ सहित इन 5 राशि वालों पर मंडरा रहा खतरा, रहें सावधान

 Written By: Sushma Kumari @ISushmaPandey
 Published : Jan 28, 2023 01:07 pm IST,  Updated : Jan 28, 2023 01:07 pm IST

शनि के अस्त होने से इन 5 राशि वालों को सावधान रहना होगा। उन पर संकट के बादल मंडरा सकते हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो 5 राशियां

31 जनवरी को अस्त होने जा रहे शनि- India TV Hindi
31 जनवरी को अस्त होने जा रहे शनि Image Source : INDIA TV

Shani Asta 2023: शनि इस समय अपनी स्वराशि कुंभ में हैं। 17 जनवरी की शाम 6 बजकर 4 मिनट पर वे कुंभ राशि में आए थे। अब शनि 31 जनवरी को सुबह 02 बजकर 46 मिनट पर कुंभ राशि में अस्त होंगे और शनि 33 दिनों तक कुंभ राशि में अस्त रहेंगे। उसके बाद 05 मार्च को रात 08 बजकर 46 मिनट पर उदित होंगे। ऐसे में शनि के अस्त ​होने से 12 राशियों में से इन 5 राशि वालों को सतर्क रहकर काम करना होगा। क्योंकि शनि के अस्त होने से मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों पर विशेष प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं।

1. मेष राशि

मेष राशि
Image Source : INDIA TVमेष राशि

मेष राशि वाले जातकों को शनि के अस्त होने से करियर और दांपत्य जीवन को लेकर सावधान रहना होगा। आपके करियर में चुनौतियां आ सकती हैं। धन हानि के योग बन रहे हैं। धैर्य के साथ मुश्किल समय का सामना करें। 31 जनवरी से 5 मार्च तक बड़ी ही सावधानी से निवेश करें। इस दौरान कोई ऐसा काम न करें, जिससे आपके मान सम्मान को चोट पहुंचे

2. कर्क राशि

कर्क राशि
Image Source : INDIA TVकर्क राशि

कर्क राशि वालों पर शनि की ढैय्या चल रही है। आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। नौकरी और बिजनेस करने वाले को थोड़ी परेशानी हो सकती है। बेवजह की बातों और ऑफिस की राजनीति से दूर रहें। पिछले किसी बात का डर परेशान कर सकता है। व्यापार में नुकसार हो सकता है। दांपत्य जीवन में भी संभलकर रहें। इस दौरान कोई बात या काम न करें, जिससे जीवनसाथी के साथ वाद विवाद हो। 

3. सिंह राशि

सिंह राशि
Image Source : INDIA TVसिंह राशि

सिंह राशि वाले जाततों की सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। खाने-पीने का विषेश ध्यान रखें। हो सकें तो सुबह जल्दी उठकर व्यायाम करें। दाम्पत्य संबंध में थोड़ी नोक-झोंक हो सकती है। इस दौरान आपकी आर्थिक पक्ष में गिरावट आ सकती है। बिजनेस करने वालों को उम्मीद से कम प्रॉफिट होगा। सोच समझकर ही कहीं पर निवेश करें। 

4. वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि
Image Source : INDIA TVवृश्चिक राशि

शनि के अस्त होने से भाई-बहन के साथ रिश्ते बिगड़ सकते हैं। घर-परिवार में वाद-विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है। इसलिए बेहतर होगा कि संयम से काम लें। अगर आप कोई नई जमीन लेने की सोच रहे हैं तो कुछ दिन रूक कर लें। आप कहीं जा रहे हैं तो वाहन सावधानी से चलाएं। व्यापार में अभी कुछ नया प्रयोग न करें, नहीं तो आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। कोशिश करें कि 5 मार्च के बाद ही कुछ नया करें। 

5. कुंभ राशि

कुंभ राशि
Image Source : INDIA TVकुंभ राशि

कुंभ राशि वालों को सावधान रहना होगा। अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो ऐसा न करें, जहां पर हैं, वहीं पर मेहनत से काम करें। वरना इससे आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। खाने-पीने पर ध्यान दें। इस दौरान पारिवारिक और दांपत्य जीवन दोनों ही प्रभावित हो सकते हैं। इसलिए अपनी वाणी और व्यवहार दोनों पर ही नियंत्रण रखें।

डिस्क्लेमर - ये आर्टिकल जन सामान्य सूचनाओं और लोकोक्तियों पर आधारित है। इंडिया टीवी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता।

ये भी पढ़ें - 

वास्तु टिप्स: अगर घर का मेन गेट उत्तर दिशा में है तो जरूर करें ये काम, नहीं आएगी नेगेटिविटी

घर की बुरी नजर को उतार सकता है मोर पंख, जानें नकारात्मक ऊर्जा को कम करने वाले इसके 3 टोटके

वास्तु टिप्स: घर की उत्तर-पूर्व दिशा में बिल्कुल भी न रखें ये चीजें, वरना हो सकते हैं कंगाल

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म