1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Shani Margi 2022: अक्टूबर के इस तारिख से शनिदेव चलेंगे सीधी चाल, इन 5 राशियों के आएंगे अच्छे दिन

Shani Margi 2022: अक्टूबर के इस तारिख से शनिदेव चलेंगे सीधी चाल, इन 5 राशियों के आएंगे अच्छे दिन

 Written By: Poonam Shukla
 Published : Sep 16, 2022 02:12 pm IST,  Updated : Sep 16, 2022 02:32 pm IST

Shani Margi 2022: 23 अक्टूबर, शुक्रवार को शनि ग्रह की चाल में परिवर्तन होगा। शनि वर्तमान में मकर राशि में वक्री अवस्था में हैं। 23 अक्टूबर को शनि मार्गी हो जाएंगे।

indiatv- India TV Hindi
Shani Margi 2022 Image Source : SHANI MARGI 2022

Highlights

  • 23 अक्टूबर, शुक्रवार को शनि ग्रह की चाल में परिवर्तन होगा।
  • 23 अक्टूबर को शनि मार्गी हो जाएंगे।

Shani Margi 2022: शनि देव को न्याय का देवता कहा जाता हैं। अच्छे कर्म करने वालों को शनि सुख और बुरे कर्म करने वालों बुरे दंड देते हैं। शनि को सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। हर ढाई साल में शनि एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करता है। शनि को अपना एक चक्र पूरा करने में लगभग 30 वर्ष का समय लगता है। 23 अक्टूबर, शुक्रवार को शनि ग्रह की चाल में परिवर्तन होगा। शनि वर्तमान में मकर राशि में वक्री अवस्था में हैं। 23 अक्टूबर को शनि मार्गी हो जाएंगे। किसी ग्रह की मार्गी चाल का अर्थ उसकी सीधी चाल से है। जानें शनि की मार्गी चाल से किन राशियों के आएंगे अच्छे दिन।

मेष

शनि मेष राशि के दशम भाव में होगा। शनि की इस अवस्था का लाभ उन लोगों को और भी ज्यादा मिलेगा जो व्यापार करते हैं। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को नए अवसरों की प्राप्ति होगी। वही इन राशि के लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा और धन लाभ के योग बनेंगे।

कर्क

 कर्क राशि के सातवें भाव में शनि मार्गी होंगे। शनि के इस मार्गी के बाद आप के जीवन से दुख खत्म हो जाएगा साथ ही आपके जीवन में सिर्फ खुशी ही खुशी आएगी। साथ ही इस राशि वालों का मान-सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

Vastu Tips: भूलकर भी रात को न लगाएं झाड़ू, धन के देवता कुबेर हो जाएंगे नाराज

तुला

तुला राशि के चौथे भाव में शनि मार्गी होंगे। इस राशि के जातकों की आय में वृद्धि होगी। साथ ही उन्हें जल्द ही कुछ अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। आर्थिक उन्नति के योग बनेंगे। संतान की ओर से खुशखबरी मिल सकती है। 

 
वृश्चिक

शनि के मार्गी होने का लाभ वृश्चिक राशि वालों को भी मिलेगा। इस दौरान आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत शुभ रहेगी। निवेश का लाभ मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।

मीन

मीन राशि वालों के लिए शनि का मार्गी होना जीवन में खुशियों की सौगात ला सकता है। इस दौरान आपको मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। नौकरी व व्यापार दोनों में ही सफलता हासिल हो सकती है।  

डिस्क्लेमर - ये आर्टिकल जन सामान्य सूचनाओं और लोकोक्तियों पर आधारित है। इंडिया टीवी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता।

Navratri 2022: नवरात्रि में भूलकर भी न करें दिशा से जुड़ी गलतियां, मां दुर्गा हो जाती हैं नाराज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म