1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Shaniwar Ke Upay: बस शनिवार के दिन कर लें इनमें से कोई भी 1 उपाय, पूरी तरह से बदल जाएगा आपका नसीब

Shaniwar Ke Upay: बस शनिवार के दिन कर लें इनमें से कोई भी 1 उपाय, पूरी तरह से बदल जाएगा आपका नसीब

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Sushma Kumari
 Published : Jun 02, 2023 08:19 pm IST,  Updated : Jun 16, 2023 05:15 pm IST

Shaniwar Ke Upay: शनिदेव किसी से खुश होते हैं, तो उसके ऊपर अपनी सारी कृपा बरसाते हैं, और अगर कोई गलत काम करता है, तो उसे बिल्कुल भी नहीं छोड़ते। ऐसे में शनिवार के दिन कुछ खास उपाय करके आप शनिदेव को प्रसन्न कर सकते हैं।

Shaniwar Ke Upay- India TV Hindi
Shaniwar Ke Upay Image Source : INDIA TV

Shaniwar Ke Upay: 3 जून को ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की उदया तिथि चतुर्दशी और शनिवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि 3 जून दोपहर पहले 11 बजकर 17 मिनट तक रहेगी, उसके बाद पूर्णिमा तिथि लग जाएगी। 3 जून को  दोपहर 2 बजकर 47 मिनट तक शिव योग रहेगा। इस योग में किय गए सभी कार्यों में, विशेषकर कि मंत्र प्रयोग में सफलता मिलती है। साथ ही 3 जून को दोपहर पहले 11 बजकर 17 मिनट से शुरू होकर 4 जून को सुबह 5 बजकर 3 मिनट तक यायीजय योग रहेगा। यह योग पेटीशनर की जीत का योग, यानि मुकदमा दायर करने वाले की जीत का योग।  यह योग न्याय पाने के लिए प्रशस्त है। 

इसके अलावा शनिवार को पूरा दिन, पूरी रात पार कर के रविवार को सुबह 5 बजकर 3 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा। आकाशमंडल में स्थित 27 नक्षत्रों की गिनती में से अनुराधा सत्रहवां नक्षत्र है। अनुराधा नक्षत्र के स्वामी शनिदेव हैं, जो कि कर्मफल दाता हैं। शनिदेव सबके कर्मों का हिसाब रखते हैं, उनकी दृष्टि से कोई भी नहीं बच सकता है। शनिदेव अच्छे के साथ जितने अच्छे हैं, बुरे के साथ उतने ही बुरे हैं। अगर शनिदेव किसी से खुश होते हैं, तो उसके ऊपर अपनी सारी कृपा बरसाते हैं, और अगर कोई गलत काम करता है, तो उसे बिल्कुल भी नहीं छोड़ते। ऐसे में शनिवार के दिन कुछ खास उपाय करके आप शनिदेव को  प्रसन्न कर सकते हैं। ऐसे में आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं इन खास उपायों के बारे में।

  1. अगर आप अपने कारोबार में वृद्धि सुनिश्चित करना चाहते हैं तो इस दिन स्नान आदि के बाद 11 तुलसी के पत्ते लें।  अब उन तुलसी के पत्तों को अच्छे से धोकर, साफ कपड़े से पोंछ लें। इसके बाद एक कटोरी में थोड़ी-सी हल्दी लेकर पानी की सहायता से उसका घोल बना लें। अब उन तुलसी के पत्तों पर हल्दी से ‘श्री’ लिखकर भगवान को अर्पित करें। साथ ही भगवान से अपने कारोबार में वृद्धि के लिए प्रार्थना करें। ऐसा करने से आपके कारोबार की वृद्धि सुनिश्चित होगी। 
  2. अगर आप अपने घर-परिवार में अन्न-धन की बढ़ोतरी करना चाहते हैं तो इस दिन आप 900 ग्राम चने की दाल लें और उसे सत्यनारायण भगवान के चरणों में स्पर्श कराइये। इसके बाद उस चने की दाल को किसी सुपात्र ब्राह्मण को दान कर दें। ऐसा करने से आपके घर-परिवार में अन्न-धन की बढ़ोतरी होगी।
  3. अगर आप अपनी सेहत को बेहतर बनाए रखना चाहते हैं तो अपनी अच्छी सेहत के लिए इस दिन आपको प्रसाद के लिए थोड़ा-सा आटा लेना चाहिए और उसे कढ़ाई में डालकर घी में भूनना चाहिए। साथ ही उसमें थोड़ी-सी शक्कर भी डालनी चाहिए। इस प्रकार आपका प्रसाद तैयार हो जाएगा। अब आप उस तैयार प्रसाद में कुछ केले के टुकड़े डाल्म और उसका भगवान को भोग लगाइए। भोग लगाने के बाद बाकी बचे हुए प्रसाद को अपने परिवार के सदस्यों में और बाहर छोटे बच्चों में बांट दें। ऐसा करने से आपकी सेहत बेहतर बनी रहेगी। 
  4. अगर आप अपने साथ हमेशा परिवार का सहयोग बनाए रखना चाहते हैं तो इस दिन आपको स्नान आदि के बाद तुलसी के पौधे में पानी डालना चाहिए और सत्यनारायण भगवान का ध्यान करना चाहिए। इसके बाद तुलसी की जड़ के पास से थोड़ी-सी गिली मिट्टी लेकर, उससे परिवार के सब सदस्यों को तिलक लगाएं और साथ ही स्वयं भी माथे पर तिलक लगाएं।  ऐसा करने से परिवार का सहयोग आपके साथ हमेशा बना रहेगा। 
  5. अगर आपका कोई ऐसा काम है, जिसे आप जल्द से जल्द पूरा करना चाहते हैं तो उसे पूरा करने के लिए इस दिन आपको स्नान आदि के बाद साफ कपड़े पहनकर लक्ष्मी-नारायण के मंदिर में जाना चाहिए और भगवान को कटे हुए गोले के टुकड़े और मिश्री का प्रसाद अर्पित करना चाहिए। साथ ही अपने काम के जल्द से जल्द पूरा होने की प्रार्थना करनी चाहिए। ऐसा करने से आपका जो भी काम है, वो जल्द ही पूरा हो जाएगा। 
  6. अगर आप अपने घर की सुख-समृद्धि बनाए रखना चाहते हैं तो इस दिन आपको स्नान आदि के बाद थोड़ी-सी रोली लेनी चाहिए और उसमें दो-चार बूंद घी डालना चाहिए। अब घी और रोली को अच्छे से मिला लें। इसके बाद इस रोली से अपने घर के मन्दिर के बायीं और दायीं दोनों तरफ स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं। ऐसा करने से आपके घर की सुख-समृद्धि बनी रहेगी। 
  7. अगर भाई-बहनों के साथ आपके रिश्ते कुछ ठीक नहीं चल रहे हैं तो उनके साथ रिश्तों में मीठास घोलने के लिए इस दिन आपको दूध, चावल की खीर बनानी चाहिए और उसमें एक-दो तुलसी की पत्ती डालनी चाहिए। यहां ध्यान रखियेगा कि तुलसी की पत्ती को साबुत ही खीर में डालना है न कि तोड़कर। अब इस खीर का सत्यनारायण भगवान को भोग लगाएं और भोग लगाने के 10 मिनट बाद उस खीर को प्रसाद के रूप में अपने भाई-बहनों को खिला दें और थोड़ा प्रसाद खुद भी खा लें।  ऐसा करने से भाई-बहनों के साथ आपके रिश्ते ठीक होंगे और रिश्तों में मीठास घुलेगी। 
  8. अगर आप अपने जीवनसाथी के साथ प्यार बरकरार रखना चाहते हैं तो इस दिन स्नान आदि के बाद सत्यनारायण भगवान को चन्दन का तिलक लगाएं। साथ ही देवी लक्ष्मी को लाल चुनरी चढ़ाएं। ऐसा करने से जीवनसाथी के साथ आपका प्यार बरकरार रहेगा। 

इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

इस अद्भुत मंदिर में शादी करने से खुशियों से भर जाएगी जिंदगी, शिव-पार्वती ने यहीं लिए थे सात फेरे

खड़े होकर पूजा करना कितना सही? जानें सबसे सटीक नियम, वरना खुद ही देंगे गरीबी को न्यौता

 

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म