1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Janmashtami 2024: जन्माष्टमी के दिन इन रंगों के कपड़े पहनकर करें कान्हा जी की पूजा, जीवन में बनी रहेगी खुशियां और समृद्धि

Janmashtami 2024: जन्माष्टमी के दिन इन रंगों के कपड़े पहनकर करें कान्हा जी की पूजा, जीवन में बनी रहेगी खुशियां और समृद्धि

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Aug 26, 2024 09:42 am IST,  Updated : Aug 26, 2024 09:42 am IST

Shree Krishna Janmashtami 2024: आज जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण के पसंदीदा रंगों के कपड़े जरूर पहनें। ऐसा करने से आपके जीवन में खुशियों की बारिश होगी। इसके साथ ही लड्डू गोपाल की कृपा भी बनी रहेगी।

Janmashtami 2024- India TV Hindi
Janmashtami 2024 Image Source : INDIA TV

Krishna Janmashtami 2024: कृष्ण भक्तों को जन्माष्टमी का इंतजार बड़ी बेसब्री के साथ रहता है। इस दिन हर भक्त कान्हा के रंगों में रंगा नजर आता है। आज बड़े ही धूमधाम के साथ जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया जा रहा है। एक तरफ जहां मंदिरों में कृष्ण जी के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। वहीं घरों में भी लड्डू गोपाल के भोग के लिए तरह-तरह के व्यंजन और पकवान तैयार किए जाते हैं। जन्माष्टमी के दिन रात 12 बजे कान्हा जी का जन्म कराया जाता है उसके बाद उनका श्रृंगार करते हैं। श्रृंगार के बाद विधि-विधान के साथ यशोदा के लाला की पूजा की जाती है। कहते हैं कि अगर जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण के प्रिय रंगों के वस्त्र पहनकर पूजा करते हैं तो उनपर बांके बिहारी की विशेष कृपा बरसती है। तो आइए जानते हैं कि आज कौनसे रंग के कपड़े पहनकर पूजा करना ज्यादा शुभ और फलदायी रहेगा।

1. पीला रंग

भगवान कृष्ण विष्णु के अवतार थे और प्रभु नारायण को पीला रंग अति प्रिय है। तो जन्माष्टमी के दिन पीले रंग के कपड़े जरूर पहनें। इस रंग के कपड़े पहनने से आपके जीवन में खुशियां और समृद्धि का आगमन होगा। साथ ही कान्हा की कृपा बनी रहेगी। 

2. नीला रंग

नीला रंग भगवान कृष्ण का पसंदीदा माना जाता है। जन्माष्टमी के दिन नीले के कपड़े पहनने से मानसिक शांति की अनुभूति होती है। साथ ही जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। 

3. मोर के पंख का रंग

कान्हा जी को मोर पंख बेहद पसंद है। तो जन्माष्टमी के दिन मोर पंख के रंग का कपड़ा पहनना बिल्कुल भी न भूलें। इस रंग के कपड़े पहनकर लड्डू गोपाल की आराधना करने से जीवन में खुशियां के रंग बने रहते हैं।

4. लाल या गुलाबी रंग

जन्माष्टमी के दिन लाल और गुलाबी रंग के कपड़े भी पहन सकते हैं। ये दोनों रंग शुभ माने जाते हैं। लाल रंग उत्साह और उर्जा का प्रतीक माना जाता है। वहीं गुलाबी रंग प्रेम का प्रतीक कहलाता है। जीवन में प्रेम और उत्साह बनाए रखने के लिए आज इन रंगों के कपड़े जरूर पहनें। 

5. हरा रंग

जन्माष्टमी के दिन हरे रंग के कपड़े पहनने से जिंदगी में खुशहाली बनी रहती है। इसके साथ ही बांके बिहारी की कृपा भी प्राप्त होती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Janmashtami 2024: आज जन्माष्टमी के दिन इस विधि और मंत्रों के उच्चारण के साथ करें भगवान कृष्ण की पूजा, जानें सबसे उत्तम शुभ मुहूर्त

Janmashtami 2024: इस बार जन्माष्टमी पर बन रहा है द्वापर युग वाला शुभ संयोग, इसी मुहूर्त में करें कान्हा जी की पूजा, मिलेगा कई गुना अधिक फ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म