1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Surya Gochar October 2022: ग्रहों के राजा सूर्यदेव की कृपा से इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, होगा धन का लाभ

Surya Gochar October 2022: ग्रहों के राजा सूर्यदेव की कृपा से इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, होगा धन का लाभ

 Written By: Poonam Shukla
 Published : Oct 07, 2022 10:27 am IST,  Updated : Oct 07, 2022 01:27 pm IST

Surya Gochar October 2022: सूर्यदेव 17 अक्टूबर को एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने वाले हैं। सूर्य कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे।

Surya Gochar- India TV Hindi
Surya Gochar Image Source : SURYA GOCHAR

Highlights

  • सूर्यदेव 17 अक्टूबर को एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने वाले हैं।
  • सूर्य गोचर काल में कुछ राशि वालों की किस्मत चमक सकती है।

Surya Gochar October 2022: ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि ग्रह के बदलने से आपकी किस्मत में बदलव हो सकता है। कुछ ग्रह आपके लिए अच्छे होते हैं तो वहीं कुछ ग्रह आपके लिए अमंगल होते हैं। ग्रह अक्सर अपनी राशि बदलते रहते हैं। उनका राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करना सभी 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव डालता है। वहीं सूर्यदेव 17 अक्टूबर को एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने वाले हैं। सूर्य कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में वे करीब 11 दिन विराजमान रहेंगे। सूर्य गोचर काल में कुछ राशि वालों की किस्मत चमक सकती है।

मेष 

17 अक्टूबर को सूर्यदेव कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे जिस कारण मेष राशि वालों को बहुत लाभ होगा। इन राशि वालों पर सूर्यदेव की कृपा मिलेगी। 11 दिनों तक आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। साथ ही इन राशि वालों को जल्द ही शुभ समाचार मिल सकते हैं।

धनु

सूर्य का कन्या राशि से तुला राशि में परिवर्तन धनु राशि के लिए शुभ होगा। बता दें इन राशि वालों पर धन का भी लाभ होगा। साथ ही कुछ अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। इस दौरान आप जिस काम में हाथ डालेंगे, सफलता हासिल होगी। आप कोई नया वाहन खरीद सकते हैं। 

वृश्चिक

वृश्चिक राशि वालों के लिए सूर्य ग्रहण लाभकारी साबित हो सकता है। इस दौरान आपको अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। आपकी वाणी मधुर हो सकती है। समाज में मान-सम्मान हासिल हो सकता है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इंडिया टीवी इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म