1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. सूर्यास्त के बाद अशुभ माने जाते हैं ये काम, रूठ जाती हैं मां लक्ष्मी

सूर्यास्त के बाद अशुभ माने जाते हैं ये काम, रूठ जाती हैं मां लक्ष्मी

 Published : Dec 13, 2022 02:58 pm IST,  Updated : Dec 13, 2022 02:59 pm IST

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शाम को सोना नहीं चाहिए। साथ ही ऐसा कहा जाता है कि शाम के समय झाड़ू भी नहीं लगाना चाहिए।

freepik- India TV Hindi
मां लक्ष्मी Image Source : FREEPIK

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ कामों को भूलकर भी शाम के समय नहीं करना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र में हर चीज को लेकर समय निर्धारित किया गया है। हमें बहुत से कामों को शाम को करना मना होता है। बहुत बार गलती से अगर हम वो काम कर देते हैं तो माता-पिता हमें चिलाते हैं। आइए जानते हैं वो कौन-कौन से काम हैं जिन्हें शाम के समय नहीं करना चाहिए। 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शाम को सोना नहीं चाहिए। साथ ही ऐसा कहा जाता है कि शाम के समय झाड़ू भी नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और हमें धन की कमी हो सकती है। साथ ही इंसान आर्थिक संकट में घिर जाता है। मान्यता है कि शाम के समय मां लक्ष्मी और माता दुर्गा का आगमन होता है। 

सुबह के समय दिख जाए ये चीजें तो समझ लें खुलने वाली है किस्मत, कुबेर देव होंगे प्रसन्न

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार व्यक्ति को गलती से भी शाम के समय सोना नहीं चाहिए। इस चीज की आदत बिल्कुल भी नहीं डालनी चाहिए। ऐसा करने से उसे बीमारियां घेर लेती हैं। शाम के समय दीया बाती करने के बाद दरवाजे को खोल देना चाहिए इस समय मां लक्ष्मी के साथ-साथ मां दुर्गा का घर में आगमन होता है। हिंदू धर्म के अनुसार सूर्यास्त के समय घर में झाड़ू भी नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता है।

घर की इस दिशा पर रखे ड्रैगन, रातों-रात बदल सकती है आपकी किस्मत

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इंडिया टीवी इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।)

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म