1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Vinayak Chaturthi Upay 2024: आज विनायक चतुर्थी पर लौंग समेत करें ये महाउपाय, विघ्नहर्ता दूर करेंगे हर संकट, धन का लगेगा अंबार

Vinayak Chaturthi Upay 2024: आज विनायक चतुर्थी पर लौंग समेत करें ये महाउपाय, विघ्नहर्ता दूर करेंगे हर संकट, धन का लगेगा अंबार

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Aditya Mehrotra
 Published : Mar 13, 2024 06:00 am IST,  Updated : Mar 13, 2024 06:00 am IST

13 मार्च 2024 को आज बुधवार के दिन फाल्गुन माह की विनायक चतुर्थी है। हिंदू धर्म में विघ्नहर्ता गणेश सभी कष्टों को हरने वाले और सुख-समृद्धि प्रदान करने वाले देवता माने जाते हैं। अतः आज के दिन आचार्य इंदु प्रकाश के बताए हुए कुछ लाभकारी उपायों को करने से गणपति भगवान की विशेष कृपा प्राप्त होगी।

Vinayak Chaturthi Upay 2024- India TV Hindi
Vinayak Chaturthi Upay 2024 Image Source : INDIA TV

Vinayak Chaturthi Upay 2024: प्रत्येक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत और शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी का व्रत किया जाता है और आज 13 मार्च 2024 को शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है, लिहाजा आज वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा। आज के दिन भगवान गणेश की पूजा का विधान है। हमारी संस्कृति में गणेश जी को प्रथम पूज्यनीय का दर्जा दिया गया है। किसी भी देवी-देवता की पूजा से पहले भगवान श्री गणेश की पूजा का ही विधान है। श्री गणेश को चतुर्थी तिथि का अधिष्ठाता माना गया है। साथ ही इन्हें बुद्धि, समृद्धि और सौभाग्य के देवता के रूप में पूजा जाता है।

गणेश जी की उपासना शीघ्र फलदायी मानी गई है और आज के दिन गणेश जी के निमित्त व्रत करने से व्यक्ति की समस्त इच्छाओं की पूर्ति होती है। साथ ही हर तरह के संकटों से छुटकारा मिलता है, ज्ञान की प्राप्ति होती है और धन-संपत्ति में भी बढ़ोतरी होती है। सप्ताह के सभी दिनों का संबंध किसी न किसी देवी-देवता से होता है और आज बुधवार का दिन है, बुधवार का संबंध भगवान गणेश से है। आज के दिन किए गए उपाय अतिशीघ्र शुभफलदायी होंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए सुख-समृद्धि की प्राप्ति हेतु वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत के दिन आज किए जाने वाले खास उपायों के बारे में।

विनायक चतुर्थी के दिन किए जाने वाले अचूक उपाय

  • अगर आप बिजनेस साझेदार के साथ अपने रिश्ते को बेहतर करना चाहते हें, तो आज विनायक चतुर्थी के दिन आपको मिट्टी से बनी गणेश जी की छोटी-सी मूर्ति लेकर अपने बिजनेस साझेदार को गिफ्ट करना चाहिए। आज विनायक चतुर्थी के दिन ऐसा करने से बिजनेस साझेदार के साथ आपके रिश्ते बेहतर बने रहेंगे।
  • अगर आप विद्यार्थी हैं और चाहते है कि कॉलेज प्लेसमेंट में आपका नंबर आ जाए और आपको एक अच्छी नौकरी मिल जाए या माता पिता चाहते हैं कि उनके बच्चों का कॉलेज प्लेसमेंट में नंबर आ जाए, तो आज विनायक चतुर्थी के दिन आपको श्री गणेश भगवान के विशेष सफलता प्राप्ति मंत्र का 108 बार जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है- गं गणपत्ये नमः। आज विनायक चतुर्थी के दिन इस मंत्र का जप करने से कॉलेज प्लेसमेंट में आपको या आपके बच्चों को सफलता जरूर मिलेगी।
  • अगर आप जीवन में प्यार और शोहरत पाना चाहते हैं, तो आज विनायक चतुर्थी के दिन पांच इलायची और पांच लौंग के जोड़े लेकर श्री गणेश भगवान को चढ़ाएं। साथ ही हाथ जोड़कर प्रार्थना करें और उनका आशीर्वाद लें। आज विनायक चतुर्थी के दिन ऐसा करने से आपको जीवन में खूब प्यार और शोहरत मिलेगी।
  • अगर कोई आपको बार-बार परेशान कर रहा है या कोई आपसे ऐसा काम निकलवाना चाह रहा है, जो आप नहीं करना चाहते हैं, तो इस तरह की परेशानी से बचने के लिए आज विनायक चतुर्थी के दिन आपको श्री गणेश भगवान के आगे हाथ जोड़कर संकटनाशन गणेश स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। आज विनायक चतुर्थी के दिन ऐसा करने से आपको किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। आपके जीवन से सारे संकट अपने आप ही दूर हो जाएंगे।
  • अगर आप खेल या राजनीति के क्षेत्र में अपना परचम लहराना चाहते हैं, अपना एक रूतबा कायम करना चाहते हैं, तो आज विनायक चतुर्थी के दिन आपको श्री गणेश भगवान के आगे इस मंत्र का एक माला, यानि 108 बार जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है- ऊँ ह्रीं ग्रीं ह्रीं । गणेश भगवान के मंत्र जप के लिए एक बात का ख्याल जरूर रखें कि जप के लिए तुलसी से बनी हुई माला नहीं होनी चाहिए। भगवान गणेश की पूजा में तुलसी या तुलसी से बनी किसी भी चीज का उपयोग करना वर्जित है। तुलसी के बजाए आप लाल चंजन, स्फटिक या फिर रुद्राक्ष की माला को उपयोग कर सकते हैं। आज विनायक चतुर्थी के दिन ऐसा करने से खेल और राजनीति के क्षेत्र में आपका रूतबा कायम रहेगा और आपकी तरक्की होती रहेगी।
  • अगर आप अपने किसी बड़े प्रोजेक्ट की सफलता सुनिश्चित करना चाहते हैं, तो विनायक चतुर्थी के दिन आज आपको पक्षियों के लिए एक जल से भरा मिट्टी का बर्तन लेकर किसी गणेश मंदिर में जाकर रखना चाहिए। यहां एक बात का ख्याल रखना है कि जल पक्षियों के लिए रखना है कबूतरों के लिए नहीं। विनायक चतुर्थी के दिन आज ऐसा करने से आपके प्रोजेक्ट की सफलता सुनिश्चित होगी।
  • अगर आप आर्थिक रूप से लाभ और जीवन में यश पाना चाहते हैं, तो आज विनायक चतुर्थी के दिन आपको श्री गणेश भगवान की कृपा से परिपूर्ण आठ मुखी रुद्राक्ष की विधि-पूर्वक पूजा करके उसे धारण करना चाहिए। आज विनायक चतुर्थी के दिन ऐसा करने से आपको आर्थिक रूप से लाभ और जीवन में यश की प्राप्ति होगी।
  • अगर आप जीवन में नए रंग भरना चाहते हैं, नई कामयाबी पाना चाहते हैं, तो विनायक चतुर्थी के दिन आज भगवान गणेश की पूजा के समय उन्हें लाल गुड़हल का फूल अर्पित करें। साथ ही अपने कामयाबी के लिए हाथ जोड़कर प्रार्थना करें। आज विनायक चतुर्थी के दिन ऐसा करने से आपके जीवन में नए रंग भरेंगे और आपको नई कामयाबी हासिल होगी।
  • अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे कभी किसी चीज में पीछे नहीं रहे, हमेशा तरक्की की राह पर चलते रहें, तो आज विनायक चतुर्थी के दिन शाम के समय श्री गणेश भगवान के आगे घी का दीपक जलाएं। साथ ही भगवान को हल्दी का टीका लगाएं। फिर अपने बच्चों को भी हल्दी का टीका लगाएं। आज विनायक चतुर्थी के दिन ऐसा करने से आपके बच्चे कभी किसी चीज में पीछे नहीं रहेंगे, वो हमेशा तरक्की की राह पर आगे बढ़ते जाएंगे।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Holi 2024: होली से पहले लगेगा इन मांगलिक कार्यों पर ब्रेक, जानिए ऐसा क्यों है और कौन-कौन से कार्य रहेंगे वर्जित

Surya Gochar 2024: सूर्य करेंगे मीन राशि में महागोचर, होंगे बड़े-बड़े बदलाव, जानिए मेष से मीन राशि तक किस पर क्या होगा असर

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म