1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 15 June 2024 Ka Panchang: जानिए शनिवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

15 June 2024 Ka Panchang: जानिए शनिवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Jun 14, 2024 02:00 pm IST,  Updated : Jun 14, 2024 02:00 pm IST

15 June 2024 Ka Panchang: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए 15 जून 2024 का शुभ मुहूर्त क्या है। साथ ही जानें शनिवार का राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

शनिवार का पंचांग- India TV Hindi
शनिवार का पंचांग Image Source : INDIA TV

15 June 2024 Ka Panchang: 15 जून को ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और शनिवार का दिन है। नवमी तिथि शनिवार देर रात 2 बजकर 33 मिनट तक रहेगी। 15 जून को सुबह 8 बजकर 15 मिनट से  शुरू होकर रविवार की देर रात 2 बजकर 15 मिनट तक रवि योग रहेगा। साथ ही शनिवार सुबह 8 बजकर 15 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा, उसके बाद हस्त नक्षत्र लग जाएगा। बीते हुए कल यानि 14 जून को बुध मिथुन राशि में प्रवेश कर चुके हैं। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए शनिवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

15 जून 2024 का शुभ मुहूर्त

  • ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि- 15 जून 2024 को देर रात 2 बजकर 33 मिनट तक
  • रवि योग- 15 जून 2024 को सुबह 8 बजकर 15 मिनट से  शुरू होकर रविवार की देर रात 2 बजकर 15 मिनट तक
  • उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र-  15 जून 2024 को सुबह 8 बजकर 15 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा, उसके बाद हस्त नक्षत्र लग जाएगा

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- सुबह 08:52 से सुबह 10:36 तक
  • मुंबई- सुबह 09:20 से सुबह 10:59 तक
  • चंडीगढ़- सुबह 08:51 से सुबह 10:36 तक
  • लखनऊ- सुबह 08:39 से सुबह 10:23 तक
  • भोपाल- सुबह 08:57 से सुबह 10:38 तक
  • कोलकाता- सुबह 08:14 से सुबह 09:55 तक
  • अहमदाबाद- सुबह 09:16 से सुबह 10:56 तक
  • चेन्नई- सुबह 08:56 से सुबह 10:33 तक 

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 5:22 am
  • सूर्यास्त- शाम 7:19 pm

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Jyeshtha Purnima 2024: ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन कर लें ये छोटा सा उपाय, सोने की तरह चमक उठेगा भाग्य, धन-धान्य में होगी वृद्धि

Nirjala Ekadashi 2024: 24 एकादशियों का फल देती है निर्जला एकादशी, इस व्रत को करने से पहले जान लें सही नियम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।