1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Jyeshtha Purnima 2024: ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन कर लें ये छोटा सा उपाय, सोने की तरह चमक उठेगा भाग्य, धन-धान्य में होगी वृद्धि

Jyeshtha Purnima 2024: ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन कर लें ये छोटा सा उपाय, सोने की तरह चमक उठेगा भाग्य, धन-धान्य में होगी वृद्धि

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Jun 14, 2024 11:35 am IST,  Updated : Jun 14, 2024 11:45 am IST

Jyeshtha Purnima 2024 Upay: अगर आपके घर-परिवार में धन या अन्य कोई समस्या बनी हुई है तो ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन इन उपायों को जरूर आजमाएं। इन उपाय को करने से आपका जीवना खुशहाल और समृद्ध हो जाएगा।

Jyeshtha Purnima 2024- India TV Hindi
Jyeshtha Purnima 2024 Image Source : INDIA TV

Jyeshtha Purnima 2024: हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस दिन स्नान-दान करना अत्यंत लाभकारी होता है। बता दें कि पूर्णिमा दो दिनों की होती है। पहले दिन पूर्णिमा काव्रत किया जाता है और पूर्णिमा के दूसरे दिन दिन किए जाने वाले स्नान-दान करके पुण्य कमाया जाता है। पूर्णिमा के दिन श्री विष्णु के स्वरूप भगवान सत्यनारायण की पूजा की जाती है। इस दिन स्नान आदि के बाद परिवार सहित भगवान सत्य नारायण की कथा कही जाती है। साथ ही भगवान सत्यनारायण के निमित्त व्रत रखने का भी विधान है। 

ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा 21 जून 2024 को मनाई जाएगी। पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी और चंद्रमा की पूजा की जाती है। इस दिन इन विशेष उपायों को करने से आपका भाग्योदय हो सकता है। तो यहां जानिए कि ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन क्या करना फलदायी होगा।

1. अगर आपकी कुंडली में चंद्र दोष या चंद्रमा कमजोर है तो ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन गंगाजल में थोड़ा-सा दूध मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। कहते हैं कि इस उपाय को करने से चंद्र दोष दूर हो जाता है और घर-परिवार में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली बनी रहती है।

2. मनोवांछित फलों की प्राप्ति के लिए ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन चंद्र देव की पूजा करें। साथ ही चंद्रमा को दूध में शहद और चंदन मिलाकर अर्घ्य दें। इससे आपकी सभी इच्छाओं की पूर्ति होगी।

3. अगर आप अपने घर की सुख-समृद्धि बनाए रखना चाहते हैं तो पूर्णिमा के दिन स्नान आदि के बाद थोड़ी-सी रोली लें और उसमें दो-चार बूंद घी डाल दें। अब घी और रोली को अच्छे से मिला लें और इस रोली से अपने घर के मंदिर के बाएं और दाएं दोनों तरफ स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं।

4. ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन लोटे में पानी भर कर उसमें कच्चा दूध और पतासा डालकर पीपल के पेड़ को अर्पित करें। इस उपाय को करने से आपको कारोबार में मुनाफा मिलेगा साथ ही कहीं फंसा हुआ धन भी वापस मिल सकता है।

5.  ज्‍येष्‍ठ पूर्णिमा के दिन लाल रंग का कपड़ा लें और उसमें करीब सवा किलो चावल रखकर बांध दें। अब इस कपड़े को अपनी तिजोरी या धन रखने वाली जगह पर रख दें। ऐसा करने से आपकी पैसों से जुड़ी सभी समस्या दूर होंगी। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।

6. अगर आप अपने घर-परिवार में अन्न-धन की बढ़ोतरी करना चाहते हैं तो पूर्णिमा के दिन आप 900 ग्राम चने की दाल लीजिये और उसे सत्यनारायण भगवान के चरणों में स्पर्श कराइये। इसके बाद उस चने की दाल को किसी सुपात्र ब्राह्मण को दान कर दें।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Nirjala Ekadashi 2024: 24 एकादशियों का फल देती है निर्जला एकादशी, इस व्रत को करने से पहले जान लें सही नियम

Ganga Dussehra 2024: गंगा दशहरा पर बन रहा है दुर्लभ संयोग, इस दिन इन मंत्रों का जरूर करें जाप, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म