1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 21 December 2024 Ka Panchang: शनिवार की शाम तक रहेगा प्रीति योग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

21 December 2024 Ka Panchang: शनिवार की शाम तक रहेगा प्रीति योग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Naveen Khantwal
 Published : Dec 20, 2024 04:13 pm IST,  Updated : Dec 20, 2024 04:13 pm IST

21 December 2024 Ka Panchang: शनिवार की शाम तक प्रीति योग बना रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए 21 दिसंबर 2024 का शुभ मुहूर्त क्या है। साथ ही जानें शनिवार का राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

Panchang- India TV Hindi
शनिवार पंचांग Image Source : FILE

21 December 2024 Ka Panchang: 21 दिसंबर को पौष कृष्ण पक्ष की उदया तिथि षष्ठी और शनिवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज दोपहर 12 बजकर 22 मिनट तक रहेगी। आज शाम 6 बजकर 23 मिनट तक प्रीति योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 6 बजकर 14 मिनट तक पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज दोपहर 12 बजकर 22 मिनट से देर रात 2 बजकर 10 मिनट तक पृथ्वी लोक की भद्रा रहेगी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए शनिवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

21 दिसंबर 2024 का शुभ मुहूर्त

  • पौष कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि- 21 दिसंबर 2024 को दोपहर 12 बजकर 22 मिनट तक रहेगी, उसके बाद सप्तमी तिथि लग जाएगी।
  • प्रीति योग- 21 दिसंबर 2024 को शाम 6 बजकर 23 मिनट तक
  • पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र- 21 दिसंबर को पूरी रात पार कर कल सुबह 6 बजकर 14 मिनट तक
  • भद्रा काल- आज दोपहर 12 बजकर 22 मिनट से देर रात 2 बजकर 10 मिनट तक पृथ्वी लोक की भद्रा रहेगी

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- सुबह 09:44 से दोपहर पहले 11:01 तक
  • मुंबई- सुबह 09:51 से दोपहर पहले 11:14 तक
  • चंडीगढ़- सुबह 09:48 से दोपहर पहले 11:04 तक
  • लखनऊ- सुबह 09:27 से सुबह 10:45 तक
  • भोपाल- सुबह 09:37 से सुबह 10:57 तक
  • कोलकाता- सुबह 08:53 से सुबह 10:13 तक
  • अहमदाबाद- सुबह 09:56 से दोपहर पहले 11:16 तक
  • चेन्नई - सुबह 09:16 से सुबह 10:42 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 7:09 am
  • सूर्यास्त- शाम 5:29 pm

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7:30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Chanakya Niti: 2025 में चढ़ना चाहते हैं सफलता की सीढ़ियां? आचार्य चाणक्य की ये 5 शिक्षाएं आएंगी आपके बेहद काम

Jyotish Upay: 2025 की शुरुआत से पहले राशि अनुसार कर लें ये काम, नए साल में बढ़ाता रहेगा बैंक बैलेंस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।