1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 21 November 2024 Ka Panchang: गुरुवार को है मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि, जान लें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

21 November 2024 Ka Panchang: गुरुवार को है मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि, जान लें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Naveen Khantwal
 Published : Nov 20, 2024 02:35 pm IST,  Updated : Nov 20, 2024 02:35 pm IST

21 November 2024 Ka Panchang: गुरुवार के दिन मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है और आज के दिन पुष्य नाम का शुभ नक्षत्र भी रहेगा। ऐसे में आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए 21 नवंबर 2024 का शुभ मुहूर्त क्या है। साथ ही जानें गुरुवार का राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

Aaj Ka Panchang - India TV Hindi
Aaj Ka Panchang Image Source : INDIA TV

21 November 2024 Ka Panchang: 21 नवंबर को मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि गुरुवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज शाम 5 बजकर 4 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 12 बजकर 1 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर बाद 3 बजकर 36 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही आज के दिन चंद्रमा अपनी स्वराशि कर्क में संचार करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए गुरुवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

21 नवंबर 2024 का शुभ मुहूर्त

  • मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि- 21 नवंबर 2024 को शाम 5 बजकर 4 मिनट तक रहेगी, उसके बाद सप्तमी तिथि लग जाएगी
  • शुक्ल योग- 21 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 1 मिनट तक
  • पुष्य नक्षत्र - 21 नवंबर को दोपहर बाद 3 बजकर 36 मिनट तक, उसके बाद अश्लेषा नक्षत्र लग जाएगा
  • 21 नवंबर 2024 शुभ योग- आज के दिन पुष्य नाम का शुभ नक्षत्र रहेगा, इसके साथ ही चंद्रमा आज स्वराशि कर्क में विचरण करेंगे 

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- दोपहर 01:26 से दोपहर 02:46 तक
  • मुंबई- दोपहर 01:48 से दोपहर बाद 03:12 तक
  • चंडीगढ़- दोपहर 01:26 से दोपहर 02:45 तक
  • लखनऊ- दोपहर 01:12 से दोपहर 02:33 तक
  • भोपाल- दोपहर 01:27 से दोपहर 02:49 तक
  • कोलकाता- दोपहर 12:44 से दोपहर 02:07 तक
  • अहमदाबाद- दोपहर 01:47 से दोपहर बाद 03:09 तक
  • चेन्नई- दोपहर 01:21 से दोपहर 02:47 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 6:48 am 
  • सूर्यास्त- शाम 5:25 pm

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7:30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें- 

बुध 26 नवंबर से वृश्चिक राशि में चलेंगे वक्री चाल, इन राशियों की बदलेगी किस्मत, खूब होगा मुनाफा

Kaal Bhairav Jayanti 2024: नवंबर में इस दिन मनाई जाएगी काल भैरव जयंती, जान लें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त, विधि और इस दिन का महत्व

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।