1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 25 March 2026 Panchang: कल सप्तमी है या अष्टमी, पंचांग से जानें सही तिथि, मुहूर्त, शुभ योग और राहुकाल टाइम

25 March 2026 Panchang: कल सप्तमी है या अष्टमी, पंचांग से जानें सही तिथि, मुहूर्त, शुभ योग और राहुकाल टाइम

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : Mar 24, 2026 02:55 pm IST,  Updated : Mar 24, 2026 02:59 pm IST

25 March 2026 Panchang: बुधवार को चैत्र नवरात्रि की सप्तमी तिथि दोपहर 1 बजकर 50 मिनट तक रहेगी और इसके बाद अष्टमी लग जाएगी। उदया तिथि के अनुसार इस दिन महासप्तमी मनाई जाएगी। चलिए जानते हैं इस दिन का पूरा पंचांग।

panchang- India TV Hindi
पंचांग 25 मार्च 2026 Image Source : CANVA

25 March 2026 Panchang: चैत्र नवरात्रि पर्व चल रहा है और 25 मार्च को नवरात्रि की सप्तमी तिथि रहेगी। इस तिथि पर मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। कहते हैं माता रानी के इस स्वरूप की पूजा करने से जीवन से अंधकार दूर हो जाता है। पौराणिक कथाओं अनुसार जब माता पार्वती ने शुंभ-निशुंभ का वध करने के लिए अपने स्वर्णिम वर्ण को त्याग दिया था, तब उन्हें कालरात्रि के नाम से जाना गया। बता दें नवरात्रि की सप्तमी को सौभाग्य योग और मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। तो वहीं राहुकाल दोपहर 12:27 से दोपहर 01:59 तक रहेगा। चलिए जानते हैं इस दिन का पूरा पंचांग।

25 मार्च 2026 पंचांग

  • तिथि - सप्तमी - 01:50 PM तक फिर अष्टमी
  • नक्षत्र - मृगशिरा - 05:33 PM तक फिर आर्द्रा
  • योग - सौभाग्य - 03:09 AM, मार्च 26 तक 
  • सूर्योदय समय - 06:20 AM
  • सूर्यास्त समय - 06:35 PM
  • चन्द्रोदय समय - 10:53 AM
  • चन्द्रास्त समय - 01:35 AM, मार्च 26

25 मार्च 2026 शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त - 04:45 AM से 05:33 AM
  • प्रातः सन्ध्या - 05:09 AM से 06:20 AM
  • अभिजित मुहूर्त - कोई नहीं
  • विजय मुहूर्त - 02:30 PM से 03:19 PM
  • गोधूलि मुहूर्त - 06:34 PM से 06:57 PM
  • सायाह्न सन्ध्या - 06:35 PM से 07:45 PM
  • अमृत काल - 09:19 AM से 10:48 AM
  • निशिता मुहूर्त - 12:03 AM, मार्च 26 से 12:50 AM, मार्च 26
  • सर्वार्थ सिद्धि योग - 06:20 AM से 05:33 PM

राहुकाल समय (Rahukaal Time)

  • दिल्ली- दोपहर 12:27 से दोपहर 01:59 तक
  • मुंबई- दोपहर 12:45 से दोपहर 02:16 तक
  • चंडीगढ़- दोपहर 12:29 से दोपहर 02:01 तक
  • लखनऊ- दोपहर 12:13 से दोपहर 01:44 तक
  • भोपाल- दोपहर 12:26 से दोपहर 01:58 तक
  • कोलकाता- दोपहर पहले 11:43 से दोपहर 01:14 तक
  • अहमदाबाद- दोपहर 12:46 से दोपहर 02:17 तक
  • चेन्नई- दोपहर 12:15 से दोपहर 01:46 तक 

यह भी पढ़ें:

Ram Navami 2026 Date, Muhurat And Samagri: 26 या 27 मार्च? जानें राम नवमी की सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा सामग्री लिस्टम नवमी कब है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।