5 June 2025 Ka Panchang: 5 जून को ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि गुरुवार का दिन है। दशमी तिथि आज देर रात 2 बजकर 17 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 9 बजकर 14 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा, उसके बाद व्यतिपात योग लग जायेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 6 बजकर 34 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज बटुक भैरव जयंती है साथ ही आज गंगा दशहरा है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए गुरुवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।
5 जून 2025 का शुभ मुहूर्त
- ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि- 5 जून 2025 को देर रात 2 बजकर 17 मिनट तक रहेगी, इसके बाद एकादशी तिथि लग जाएगी
- सिद्धि योग- 5 जून को सुबह 9 बजकर 14 मिनट तक, उसके बाद व्यतिपात योग लग जायेगा
- हस्त नक्षत्र- 5 जून को पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 6 बजकर 34 मिनट तक
- 5 जून व्रत-त्योहार- आज बटुक भैरव जयंती और गंगा दशहरा का त्योहार मनाया जाएगा। गंगा दशहरा के दिन स्नान-दान और पूजा-पाठ करने से शुभ फलों की प्राप्ति भक्तों को होती है।
राहुकाल का समय
- दिल्ली- दोपहर 02:04 से दोपहर बाद 03:48 तक
- मुंबई- दोपहर 02:16 से दोपहर बाद 03:55 तक
- चंडीगढ़- दोपहर 02:07 से दोपहर बाद 03:52 तक
- लखनऊ- दोपहर 01:48 से दोपहर बाद 03:31 तक
- भोपाल- दोपहर 02:00 से दोपहर बाद 03:41 तक
- कोलकाता- दोपहर 01:16 से दोपहर 02:57 तक
- अहमदाबाद- दोपहर 02:19 से शाम 04:00 तक
- चेन्नई- दोपहर 01:44 से दोपहर बाद 03:20 तक
सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
- सूर्योदय- सुबह 5:22 am
- सूर्यास्त- शाम 7:16 pm
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7:30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें-
Nirjala Ekadashi 2025: निर्जला एकादशी राशि अनुसार करें ये कार्य, बिना व्रत रखे भी पाएंगे शुभ फल