1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 6 March 2024 Ka Panchang: जानिए बुधवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

6 March 2024 Ka Panchang: जानिए बुधवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Bharti Singh
 Published : Mar 05, 2024 01:56 pm IST,  Updated : Mar 05, 2024 01:56 pm IST

6 March 2024 Ka Panchang: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए 6 मार्च 2024 का शुभ मुहूर्त क्या है। साथ ही जानें बुधवार का राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

बुधवार का पंचांग- India TV Hindi
बुधवार का पंचांग Image Source : INDIA TV

Aaj Ka Panchang 6 March 2024: 6 मार्च को फाल्गुन कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और बुधवार का दिन है। एकादशी तिथि पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 4 बजकर 24 मिनट तक रहेगी। दोपहर पहले 11 बजकर 32 मिनट तक व्यतिपात योग रहेगा, उसके बाद वरीयान योग लग जायेगा। साथ ही दोपहर 2 बजकर 52 मिनट पर पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा विजया एकादशी व्रत है। साथ ही 7 मार्च को सुबह 4 बजकर 12 मिनट पर मंगल धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर करेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए बुधवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

6 मार्च 2024 का शुभ मुहूर्त

  • फाल्गुन कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि-  पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 4 बजकर 24 मिनट तक रहेगी।
  • व्यतिपात योग-  दोपहर 11 बजकर 32 मिनट तक व्यतिपात योग रहेगा और फिर वरीयान योग लग जायेगा।
  • पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र- दोपहर 2 बजकर 52 मिनट पर पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा।
  • व्रत-त्योहार- विजया एकादशी व्रत है।

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- दोपहर 12:32 से दोपहर 02:00 तक। 
  • मुंबई- दोपहर 12:50 से दोपहर 02:19 तक।
  • चंडीगढ़- दोपहर 12:34 से दोपहर 02:01 तक।
  • लखनऊ- दोपहर 12:18 से दोपहर 01:45 तक।
  • भोपाल- दोपहर 12:31 से दोपहर 02:00 तक।
  • कोलकाता- दोपहर पहले 11:48 से दोपहर 01:16 तक।
  • अहमदाबाद- दोपहर 12:50 से दोपहर 02:19 तक।
  • चेन्नई- दोपहर 12:20 से दोपहर 01:50 तक।

 

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 6:41 am
  • सूर्यास्त- शाम 6:24 pm

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

महाशिवरात्रि पर इन चीजों का दान करना न भूलें, महादेव की कृपा से संवर जाएगा जीवन, पैसों की होगी बरकत!

Weekly Business Horoscope 4 to 10 March 2024: व्यापार के लिहाज से कितना फायदेमंद रहेगा ये हफ्ता आपके लिए? पढ़ें साप्ताहिक बिजनेस राशिफल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।