Aaj Surya Grahan Hai Kya: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भारतीय समय के अनुसार 21 सितंबर 2025 की रात 10 बजकर 59 मिनट पर शुरू होगा और इसकी समाप्ति देर रात 3 बजकर 23 मिनट पर होगी। ये ग्रहण फिजी, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण भाग और अंटार्कटिका में दिखाई देगा। लेकिन क्या भारत में भी ये ग्रहण दिखेगा और क्या इसका सूतक काल लगेगा? तो इसका जवाब है नहीं। भारत में इस ग्रहण का कोई धार्मिक महत्व नहीं होगा क्योंकि यहां ये सूर्य ग्रहण नहीं दिख रहा है। चलिए बताते हैं इस बारे में विस्तार से यहां।
सूर्य ग्रहण भारत में दिखेगा या नहीं?
ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं अनुसार सिर्फ उसी ग्रहण का धार्मिक प्रभाव माना जाता है जो अपने क्षेत्र में स्पष्ट रूप से दिखाई दे। चूंकि भारत में इस सूर्य ग्रहण के समय रात रहेगी जिस वजह से यहां ये ग्रहण नहीं देखा जा सकेगा। इसलिए इस सूर्य ग्रहण का भारत पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा और न ही इसका सूतक काल मान्य होगा।
सूतक काल लगेगा या नहीं?
सूतक काल उसी ग्रहण का मान्य होता है जो अपने क्षेत्र में स्पष्ट रूप से दिखाई दे। जो सूर्य ग्रहण अपने क्षेत्र में दिखता है उसका सूतक ग्रहण लगने से ठीक 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है।
ग्रहण के समय ग्रहों की स्थिति
बता दें 21 सितंबर 2025 का सूर्य ग्रहण कन्या राशि और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में घटित होगा। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र सूर्य का अपना नक्षत्र है इसलिए इसकी स्थिति ज्योतिष के अनुसार और भी खास मानी जाएगी। इसके साथ ही ग्रहण के समय शनि देव मीन राशि में रहेंगे। सूर्य, चंद्रमा और बुध कन्या राशि में विराजमान रहेंगे।
यह भी पढ़ें: