1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology: इस मूलांक वालों के लिए अप्रैल में परीक्षा का समय! संभलकर लें फैसले वरना करियर, पैसा और रिश्तों में बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Numerology: इस मूलांक वालों के लिए अप्रैल में परीक्षा का समय! संभलकर लें फैसले वरना करियर, पैसा और रिश्तों में बढ़ सकती हैं मुश्किलें

 Written By: Arti Azad @Azadkeekalamse
 Published : Apr 02, 2026 06:27 pm IST,  Updated : Apr 02, 2026 06:27 pm IST

Numerology: साल 2026 के चौथे महीने की शुरुआत हो चुकी है। इसी के साथ हम जानेंगे कि अप्रैल 2026 किन लोगों के लिए चुनौती भरा रहने वाला है। यहां जानिए इस महीने किस मूलांक वालों को करियर, धन और रिश्तों में संतुलन बनाए रखने की जरूरत है, ताकि हालात बेहतर हो सकते हैं।

मूलांक 4 के लिए अप्रैल 2026 चुनौतीपूर्ण- India TV Hindi
मूलांक 4 के लिए अप्रैल 2026 चुनौतीपूर्ण Image Source : FREEPIK

Numerology: साल 2026 का चौथा महीना अप्रैल मूलांक 4 के जातकों के लिए आसान नहीं रहेगा। महीने की शुरुआत से ही कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं। ऐसे में धैर्य और समझदारी से लिए गए फैसले ही आपको आगे बढ़ाने में मदद करेंगे, जबकि जल्दबाजी नुकसान का कारण बन सकती है। अप्रैल 2026 मूलांक 4 वालों के लिए भाग्य से ज्यादा धैर्य और अनुशासन की परीक्षा लेने वाला है। अगर आप खुद पर नियंत्रण रखेंगे और सोच-समझकर फैसले लेंगे, तो धीरे-धीरे परिस्थितियां आपके अनुकूल हो सकती हैं। यहां जानिए उपाय

करियर में सतर्कता जरूरी

अप्रैल में नौकरी और करियर के मामले में मिला-जुला समय रहने वाला है। काम का दबाव बढ़ सकता है और सीनियर्स के साथ मतभेद भी सामने आ सकते हैं। ऐसे में गुस्से या जल्दबाजी से बचना जरूरी है। सोच-समझकर और योजना के साथ काम करेंगे, तो धीरे-धीरे स्थितियां आपके पक्ष में आने लगेंगी।

नौकरी बदलने से पहले सोचें

इस दौरान नौकरी बदलने का विचार मन में आ सकता है, लेकिन बिना ठोस योजना के कोई बड़ा फैसला लेना सही नहीं होगा। सही समय का इंतजार करना ही समझदारी होगी।

धन और व्यापार में उतार-चढ़ाव

व्यापार करने वालों के लिए यह महीना थोड़ा अस्थिर रह सकता है। नए निवेश या साझेदारी में सावधानी बरतनी होगी। पुराने कामों से कुछ लाभ जरूर मिल सकता है, लेकिन जल्दबाजी में लिया गया निर्णय नुकसान दे सकता है। खर्चों में भी बढ़ोतरी के संकेत हैं, इसलिए बजट बनाकर चलना जरूरी है।

रिश्तों में रखें समझदारी

पारिवारिक और प्रेम संबंधों में इस महीने संतुलन बनाए रखना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। छोटी-छोटी बातों पर विवाद बढ़ने की संभावना है। ऐसे में बातचीत के जरिए समस्याओं को सुलझाना बेहतर रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने से रिश्ते मजबूत होंगे, लेकिन घर के किसी बड़े सदस्य की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है।

सेहत का रखें विशेष ख्याल

मानसिक तनाव इस महीने आपकी सेहत को प्रभावित कर सकता है। अधिक सोचने और काम के दबाव के कारण नींद की कमी, थकान और सिरदर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए नियमित दिनचर्या और मानसिक संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी है।

उपाय और सुझाव

  • इस महीने कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले परिवार की सलाह जरूर लें। 
  • अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें और अनुशासन में रहें। 
  • शनिवार के दिन जरूरतमंदों को भोजन या कपड़े दान करना लाभकारी रहेगा।
  • विवाद और बहस से दूरी बनाकर रखना ही बेहतर रहेगा।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:  Vaishakh Maas: वैशाख मास में खुलेगा तरक्की का रास्ता, कर लें ये अचूक उपाय, श्री विष्णु कृपा से बदल जाएगी किस्मत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।