1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Vaishakh Month Remedies: वैशाख मास में खुलेगा तरक्की का रास्ता, कर लें ये अचूक उपाय, श्री विष्णु कृपा से बदल जाएगी किस्मत

Vaishakh Month Remedies: वैशाख मास में खुलेगा तरक्की का रास्ता, कर लें ये अचूक उपाय, श्री विष्णु कृपा से बदल जाएगी किस्मत

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Arti Azad
 Published : Apr 02, 2026 05:18 pm IST,  Updated : Apr 02, 2026 05:18 pm IST

Vaishakh Month Tips: वैशाख मास की शुरुआत हो चुकी है। इस महीने में भगवान विष्णु की पूजा, तिल स्नान और तुलसी से जुड़े उपायों का विशेष महत्व है। आचार्य इंदु प्रकाश जी ने अलग-अलग इच्छाओं की पूर्ति के लिए अलग-अलग तरीके बताए हैं, जिन्हें अपनाकर जीवन को बेहतर बनाया जा सकता है।

वैशाख मास के अचूक उपाय- India TV Hindi
वैशाख मास में कर लें तुलसी के ये अचूक उपाय Image Source : CANVA

Vaishakh Month Remedies: हिंदू धर्म में वैशाख मास का विशेष महत्व माना जाता है। इस दौरान विष्णु पूजा और कुछ खास उपाय करने से जीवन में सुख-समृद्धि और तरक्की आती है। मान्यता है कि इस पवित्र महीने में किए गए उपायों का कई गुना फल मिलता है। इस मास के दौरान तुलसीपत्र से श्री विष्णु की पूजा करने का भी विधान है। वैशाख मास के पूरे 30 दिनों के दौरान किस प्रकार से भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए या क्या उपाय करने चाहिए, ताकि घर की सुख समृद्धि बनी रहे, परिवार के सब सदस्यों की तरक्की ही तरक्की हो और कभी किसी प्रकार की मुसीबत न आये, यहां जानिए इनके बारे में।

वैशाख पूर्णिमा का महत्व

जबकि वैशाख मास की पूर्णिमा को सफेद और काले तिलों को जल में मिलाकर स्नान करने का विधान है। वैशाख पूर्णिमा को तिल युक्त जल से स्नान करने से, अग्नि में तिलों की आहुति देने से, और तिल तथा मधु, यानी शहद का दान करने से जीवन में खुशियां ही खुशियां आती हैं। वैशाख मास की पूर्णिमा 1 मई को है।

करियर में तरक्की के उपाय

अपने करियर की तरक्की सुनिश्चित करने के लिये वैशाख मास के दौरान तुलसी पत्र से श्री विष्णु के माधव स्वरूप की पूजा करें। साथ ही भगवान विष्णु के केशव और गोविंद नाम का ध्यान करें। आपको बता दूं कि कभी भी भगवान विष्णु के एक नाम का ध्यान नहीं करना चाहिए। अतः जब भी भगवान विष्णु के किसी नाम का ध्यान करें, तो उसके साथ ही श्री हरि के दो और नामों का भी ध्यान करें।

घर की सुख-समृद्धि के उपाय

अपने घर की सुख समृद्धि में बढ़ोतरी के लिये वैशाख मास के दौरान आप भगवान विष्णु को तुलसी पत्र के साथ शहद अर्पित करें और श्री विष्णु के माधव स्वरूप के साथ भगवान के अनंत और अच्युत स्वरूप का भी ध्यान करें।

संकट से बचने के उपाय

आपके जीवन में कभी कोई संकट न आये, इसके लिये वैशाख मास के दौरान भगवान विष्णु को पंचामृत का भोग लगाएं और उस पंचामृत में तुलसी पत्र डालना न भूलें। इसके अलावा आपको श्री विष्णु के माधव स्वरूप के साथ भगवान के दामोदर और नारायण स्वरूप का ध्यान करना चाहिए।

बिजनेस और आर्थिक तरक्की के उपाय

  • अपने बिजनेस की गति को बढ़ाने के लिये आपको वैशाख मास में श्री विष्णु के माधव स्वरूप के साथ त्रिविकरम और हृषिकेष का ध्यान करना चाहिए। साथ ही भगवान विष्णु की तुलसी पत्र से पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से आपका बिजनेस दिन दुगनी रात चौगनी तरक्की करेगा।
  • अपने कारोबार को ऊंचे मुकाम तक पहुंचाने के लिये वैशाख मास के दौरान श्री विष्णु के माधव स्वरूप के साथ त्रिविकरम और मधुसूदन का ध्यान करना चाहिए। साथ ही भगवान विष्णु की तुलसी पत्र से पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से आपका कारोबार जल्द ही नयी ऊंचाइयों को छुएगा।

रिश्तों में सफलता के उपाय

बच्चों के साथ अपने रिश्तों को बेहतर बनाये रखने के लिये आपको वैशाख मास में श्री विष्णु के माधव स्वरूप के साथ गोविंद और मधुसूदन का ध्यान करना चाहिए। साथ ही भगवान विष्णु को मेवा के साथ तुलसी पत्र अर्पित करना चाहिए। 

शत्रुओं से छुटकारा पाने के उपाय

जीवन में अपने शत्रुओं से छुटकारा पाने के लिये और दोस्तों का साथ बनाये रखने के लिये आपको वैशाख मास में श्री विष्णु के माधव स्वरूप के साथ केशव और दामोदर का ध्यान करना चाहिए। साथ ही भगवान विष्णु की तुलसी दल से पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने आपके जीवन में मित्रों की संख्या बढ़ेगी और शत्रु अपने आप कम होते चले जायेंगे।

आर्थिक स्थिति बेहतर करने के उपाय

अपनी आर्थिक स्थिति बेहतर करने के लिये आपको वैशाख मास के दौरान श्री विष्णु के माधव स्वरूप के साथ गोविंद और नारायण का ध्यान करना चाहिए। साथ ही श्री हरि को आटे से बनी पंजीरी में तुलसी दल डालकर भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति दिन-ब-दिन बेहतर होती जायेगी।

दाम्पत्य जीवन के उपाय

  • अपने दाम्पत्य जीवन की ऊष्मा को बनाये रखने के लिये आपको वैशाख मास के दौरान श्री विष्णु के माधव स्वरूप के साथ अच्युत और मधुसूदन का ध्यान करना चाहिए। साथ ही भगवान विष्णु की तुलसी पत्र से पूजा करनी चाहिए और उन्हें सफेद या पीले फूल अर्पित करने चाहिए। ऐसा करने से आपके दाम्पत्य जीवन की ऊष्मा बनी रहेगी।
  • वैशाख मास के दौरान आप श्री विष्णु के माधव स्वरूप के साथ भगवान के श्रीधर और पद्मानाभ स्वरूप का भी ध्यान करें और तुलसी पत्र लगी हुई मिठाई का भगवान को भोग लगाएं। प्रतिदिन मिठाई का भोग नहीं लगा सकते, तो मिश्री के साथ तुलसी पत्र भगवान को अर्पित करें। जीवनसाथी के साथ आपकी अंडरस्टैंडिंग अच्छी होगी। इस उपाय को करने से आपके जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा और दोनों के बीच की अंडरस्टैंडिंग को मजबूत होंगे।

सरकारी काम में सफलता के उपाय

अपने किसी सरकारी काम को बिना अड़चनों के पूरा करने के लिये वैशाख मास के दौरान श्री विष्णु के माधव स्वरूप के साथ अनंत और श्रीधर का ध्यान करना चाहिए। साथ ही तुलसीपत्र से श्री हरि की पूजा करनी चाहिए।

प्रतियोगिता में सफलता के उपाय

किसी भी तरह के कॉम्पिटिशन में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिये वैशाख मास के दौरान श्री विष्णु के माधव स्वरूप के साथ पद्मानाभ और हृषिकेष का ध्यान करना चाहिए। साथ ही भगवान को गंध और तुलसी पत्र अर्पित करना चाहिए।

ये भी पढ़ें:  Doctor Hanuman Mandir: इस मंदिर में विराजमान हनुमान जी को कहा जाता है डॉक्टर, कैसे मिली ये उपाधि, जानें रोचक कहानी 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।