1. Hindi News
  2. धर्म
  3. April 2026 Vrat Tyohar List: अप्रैल में मनाए जाएंगे हनुमान जयंती, बैशाखी, अक्षय तृतीया जैसे प्रमुख पर्व, यहां देखिए अप्रैल के व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट

April 2026 Vrat Tyohar List: अप्रैल में मनाए जाएंगे हनुमान जयंती, बैशाखी, अक्षय तृतीया जैसे प्रमुख पर्व, यहां देखिए अप्रैल के व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट

 Written By: Arti Azad @Azadkeekalamse
 Published : Mar 27, 2026 01:38 pm IST,  Updated : Mar 27, 2026 01:40 pm IST

April 2026 Vrat Tyohar List: अप्रैल महीने में हिंदूओं के कई प्रमुख पर्व आते हैं। यहां हम आपके लिए अप्रैल 2026 में मनाए जाने वाले सभी व्रत-त्योहारों की जानकारी लेकर आए हैं। जानिए हनुमान जयंती,अक्षय तृतीया बैसाखी जैसे प्रमुख त्योहारों कब-कब मनाए जाएंगे।

April 2026 Vrat Tyohar List- India TV Hindi
अप्रैल 2026 के प्रमुख व्रत और त्योहारों की लिस्ट Image Source : FREEPIK

April 2026 Vrat Tyohar List in Hindi: साल 2026 के चौथा महीना अप्रैल शुरू होने वाला है। अप्रैल 2026 का महीना हिंदूओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। अप्रैल में चैत्र मास का समापन और वैशाख मास की शुरुआत होती है। अप्रैल माह में हनुमान जयंती, सीता नवमी, बैशाखी, अक्षय तृतीया जैसे कई प्रमुख और महत्वपूर्ण त्योहार मनाए जाएंगे। इसके अलावा मोहिनी एकादशी समेत कई प्रमुख व्रत भी अप्रैल महीने में ही किया जाएगा। ऐसे में हम आपके लिए अप्रैल 2026 में आने वाले सभी व्रत और त्योहारों की जानकारी लेकर आए हैं, ताकि आप पहले से अपनी तैयारी कर सकें। तो चलिए जानते हैं कि अप्रैल महीने किस तारीख को कौन सा व्रत रखा जाएगा और किस दिन कौन सा त्योहार पड़ रहा है। यहां से नोट कर लें अप्रैल के व्रत-त्योहार की लिस्ट।

वैशाख मास का धार्मिक महत्व 

हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख (अप्रैल-मई) हिंदू कैलेंडर का दूसरा माह होता है। जो भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को समर्पित है। ऐसे में सनातन धर्म को मानने वालों के लिए अप्रैल का महीना धार्मिक दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। यह समय सूर्योदय से पूर्व स्नान, पूजा-पाठ, साधना, दान-पुण्य और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए भी श्रेष्ठ रहेगा। मान्यता है कि इस समय श्रद्धा और विधि-विधान से किए गए धार्मिक कार्यों से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है। वैशाख का महीना आध्यात्मिक उन्नति के लिए एक सुनहरा समय माना जाता है। 

अप्रैल 2026 के प्रमुख व्रत और त्योहार: April 2026 Festivals List

तिथि दिन व्रत एवं त्योहार
2 अप्रैल 2026 गुरुवार हनुमान जयंती, चैत्र पूर्णिमा व्रत
3 अप्रैल 2026 शुक्रवार वैशाख माह का आरंभ
5 अप्रैल 2026 रविवार विकट संकष्टी चतुर्थी
9 अप्रैल 2026 गुरुवार मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
10 अप्रैल 2026 शुक्रवार कालाष्टमी
13 अप्रैल 2026 सोमवार वरुथिनी एकादशी, वल्लभाचार्य जयंती
14 अप्रैल 2026 मंगलवार मेष संक्रांति, कृष्ण वामन द्वादशी, वैसाखी, सोलर नववर्ष
15 अप्रैल 2026 बुधवार कुब्जिका जयंती, विषु कानी, मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत (बुध)
17 अप्रैल 2026 शुक्रवार वैशाख अमावस्या
18 अप्रैल 2026 शनिवार पराशर ऋषि जयंती, चंद्र दर्शन
19 अप्रैल 2026 रविवार अक्षय तृतीया, मासिक कार्तिगाई, परशुराम जयंती, त्रेता युग दिवस
20 अप्रैल 2026 सोमवार मातंगी जयंती, रोहिणी व्रत, संकर्षण चतुर्थी
21 अप्रैल 2026 मंगलवार शंकराचार्य जयंती, सूरदास जयंती
22 अप्रैल 2026 बुधवार रामानुज जयंती, स्कंद षष्ठी
23 अप्रैल 2026 गुरुवार गंगा सप्तमी
24 अप्रैल 2026 शुक्रवार बगलामुखी जयंती, मासिक दुर्गाष्टमी
25 अप्रैल 2026 शनिवार सीता नवमी
27 अप्रैल 2026 सोमवार मोहिनी एकादशी, सिद्धिलक्ष्मी जयंती, त्रिशूर पूरम
28 अप्रैल 2026 मंगलवार प्रदोष व्रत (भौम), परशुराम द्वादशी
30 अप्रैल 2026 गुरुवार नृसिंह जयंती, छिन्नमस्ता जयंती
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।