1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Ardha Kendra Yog 2026: 28 जनवरी से शुरू होगा इन राशियों का गोल्डन टाइम, 30 साल बाद बन रहा ये दुर्लभ संयोग, बरसेगा पैसा और मिलेंगी खुशियां

Ardha Kendra Yog 2026: 28 जनवरी से शुरू होगा इन राशियों का गोल्डन टाइम, 30 साल बाद बन रहा ये दुर्लभ संयोग, बरसेगा पैसा और मिलेंगी खुशियां

 Written By: Arti Azad @Azadkeekalamse
 Published : Jan 27, 2026 06:30 pm IST,  Updated : Jan 27, 2026 06:50 pm IST

Ardha Kendra Yog 2026: शनि और शुक्र मिलकर एक दुर्लभ संयोग का निर्माण कर रहे हैं। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 28 जनवरी 2026, बुधवार को शनि और शुक्र एक-दूसरे से 45 डिग्री पर मौजूद होंगे, जिससे अर्ध केंद्र योग का निर्माण हो रहा है। यह कुछ राशियों के लिए गोल्डन टाइम लेकर आ रहा है। जानिए उन राशियों के बारे में।

Ardha Kendra Yog 2026- India TV Hindi
अर्ध केंद्र योग 2026 भाग्यशाली राशियां Image Source : PIXABAY

Ardha Kendra Yog 2026: ग्रहों की चाल व्यक्ति के जीवन के हर तरह से प्रभावित करती हैं। यह शुभ और अशुभ प्रभाव लाते हैं, जिससे व्यक्ति के करियर, पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन में हलचल पैदा हो जाती है। कई बार दो या उससे ज्यादा ग्रहों के मिलन से अलग-अलग योगों का निर्माण होता है, जो शुभ और अशुभ दोनों ही तरह के होते हैं। ऐसा ही एक योग कल यानी 28 जनवरी को भी बनने जा रहे हैं। द्रिक पंचांग के मुताबिक, शनि और शुक्र ये दो बड़े ग्रहों मिलकर एक दुर्लभ संयोग का निर्माण करने जा रहे हैं, ऐसा 30 साल बाद होने जा रहा है। ऐसे में शनि-शुक्र का यह मिलन कई राशियों को तरक्की और प्रतिष्ठा दिला सकता है। आइए जानते हैं कि 28 जनवरी को बनने जा रहे अर्धकेंद्र योग किन राशियों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद रहने वाला है। 

शुरू होने वाला है गोल्डन टाइम

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, यह विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। शक्तिशाली ग्रह शनि और सुख-सुविधाओं के कारक शुक्र मिलकर अर्ध केंद्र योग बना रहे हैं, जो बहुत ही शक्तिशाली और शुभ माना जाता है। यह योग जिसकी भी कुंडली में बनता, उसका गोल्डन टाइम शुरू हो जाता है। 

वृषभ राशि

अर्धकेंद्र राजयोग निर्माण का सबसे ज्यादा फायदा इस राशि के जातकों को होगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, वृषभ राशि वालों के लिए यह पीरियड सोने पर सुहागा साबित हो सकता है। इस राशि का गोचर कुंडली में शुक्र नौवें भाव और शनि के तीसरे भाव में होने वाला है। इससे आपको धन संबंधी मामलों में तो लाभ होगा ही, वहीं ऐसे अवसर बनेंगे जिससे प्रसन्नता मिलेगी। शुक्र के प्रभाव से सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं। ऐसे में आपकी कोई बड़ी ख्वाहिश पूरी हो सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को भी कई अच्छे अवसर मिलने के संकेत है। आप आध्यात्मिकता में ज्यादा रुचि लेंगे, जिसके चलते आप कई धार्मिक यात्राओं पर निकल सकते हैं। 

मकर राशि

मकर राशि राशिचक्र में दसवें स्थान पर आती है, जिसके स्वामी ग्रह शनि हैं। ऐसे में शनि-शुक्र के इस शुभ राजयोग का सकारात्मक प्रभाव मकर राशि के जातकों के जीवन पर पड़ेगा। यह अर्ध केंद्र योग इनके लिए बहुत ही लाभकारी हो सकता है। इस अवधि में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आप अपनी कार्यकुशलता के माध्यम से अपने शत्रुओं से विजयी होने में सफलता हासिल कर सकते हैं। वहीं, जमीन, भवन आदि से जुड़े मामलों में लाभ मिलने के भी संकेत हैं। आपका पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा और पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के योग हैं।  

मीन राशि

शनि-शनि का अर्ध केंद्र योग मीन राशि वालों के लिए अच्छा समय लेकर आ रहा है। इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यह समय आपके लिए कामयाबी की नई बुलंदियों को छूने का है, क्योंकि पैसा कमाने के नए स्रोत खुलने के संकेत हैं। यात्राओं का योग बन रहा है, जो आपकी सफलता के लिए लाभदायक साबित हो सकती हैं। आपकी कई इच्छाएं पूरे होने के प्रबल योग हैं और सबसे अच्छी बात यह है कि शनिदेव की कृपा से आपका स्वास्थ्य भी बढ़िया रहेगा। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: Ekadashi Vrat 2026: पहली बार रखने जा रहे हैं एकादशी का व्रत? यहां जानिए पूजा का सही समय और पूजा विधि 

Shadashtak Yog 2026: इन 4 राशियों के लिए वरदान साबित होगा षडाष्टक योग, देगा बेहिसाब पैसा!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।