1. Hindi News
  2. धर्म
  3. आश्विन माह 19 सितंबर से होगा शुरू, नवरात्रि के साथ ही इस महीने आएंगे कई प्रमुख व्रत-त्योहार, देखें लिस्ट

आश्विन माह 19 सितंबर से होगा शुरू, नवरात्रि के साथ ही इस महीने आएंगे कई प्रमुख व्रत-त्योहार, देखें लिस्ट

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Sep 18, 2024 01:04 pm IST,  Updated : Sep 18, 2024 01:04 pm IST

आश्विन माह की शुरुआत 19 सितंबर से होने जा रही है। इस माह में कौन-कौन से प्रमुख व्रत त्योहार आने वाले हैं, देख लें हमारे लेख में।

आश्विन माह प्रमुख त्योहार- India TV Hindi
आश्विन माह प्रमुख त्योहार Image Source : SOCIAL

आश्विन माह हिंदू पंचांग का सातवां महीना है। साल 2024 में आश्विन माह की शुरुआत 19 सितंबर से होगी। यह हिंदू धर्म के प्रमुख महीनों में से एक है, इस महीने पितृ पक्ष के साथ ही कई महत्वपूर्ण व्रत त्योहार आते हैं। इस महीने में किया गया हवन और अनुष्ठान आपके लिए बेहद शुभ माना जाता है। इस माह के दौरान अगर आप सूर्य के साथ ही चंद्रमा को भी अर्घ्य देते हैं तो सुख-समृद्धि आपको जीवन में प्राप्ति होती है। आश्विन के इस महीने में कौन-कौन से व्रत-त्योहार आने वाले हैं इसके बारे में आइए विस्तार से जान लेते हैं। 

आश्विन माह 2024 के प्रमुख व्रत त्योहार

आश्विन माह 19 सितंबर के दिन से शुरू होगा। 

  • 21 सितंबर शनिवार-  संकष्टी चतुर्थी व्रत
  • 25 सितंबर बुधवार- जीवित्पुत्रिका व्रत रखा जाएगा
  • 28 सितंबर शनिवार-  इंदिरा एकादशी 
  • 29 सितंबर रविवार- प्रदोष व्रत 
  • 30 सितंबर सोमवार- मासिक शिवरात्रि 
  • 2 अक्टूबर बुधवार- अश्विन अमावस्या
  • 3 अक्टूबर गुरुवार- शारदीय नवरात्रि प्रारंभ
  • 10 अक्टूबर गुरुवार- नवपत्रिका पूजा 
  • 11 अक्टूबर शुक्रवार- दुर्गा महानवमी पूजा 
  • 12 अक्टूबर शनिवार-शारदीय नवरात्रि पारण और दशहरा
  • 13 अक्टूबर सोमवार- दुर्गा विसर्जन 
  • 14 अक्तूबर मंगलवार- पापांकुशा एकादशी 
  • 15 अक्तूबर बुधवार- प्रदोष व्रत किया जाएगा।
  • 17 अक्टूबर शुक्रवार- आश्विन पूर्णिमा व्रत 

आश्विन माह का महत्व

हिंदू धर्म के सातवें महीने आश्विन में कई प्रमुख व्रत त्योहार आते हैं, इसलिए इस महीने का महत्व काफी अधिक है। इस महीने में ही पितरों के निमित्त श्राद्ध-तर्पण करने का विधान भी है। इसके साथ ही शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व भी इस महीने में ही पड़ता है। नवरात्रि के दौरान भक्त माता के नौ रूपों की विधि-विधान से पूजा करते हैं। वहीं बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा भी इसी महीने में आता है। साथ ही इस महीने शरद पूर्णिमा भी आती है, इसलिए इस महीने को चंद्रमा का महीना भी कहा जाता है। इस माह की अहमियत को देखते हुए कुछ नियमों का पालन भी आपको इस दौरान करना चाहिए। 

आश्विन महीने क्या करें और क्या न करें
इस माह में आपको तामसिक भोजन खाने से बचना चाहिए। मांस-मदिरा के सेवन से इस दौरान बचें। साथ ही इस महीने में दूध का सेवन भी बहुत अधिक नहीं करना चाहिए। इस महीने सात्विक जीवन जीने से आपको लाभ होता है। वाद-विवाद, बड़े-बुजर्गों का अपमान, पशु-पक्षिओं के साथ अत्याचार करने पर आपको गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। इसलिए आपको ऐसा करने से बचना चाहिए। इस माह के दौरान योग-ध्यान करना, धार्मिक पुस्तकों का अध्ययन करना आपके लिए बहेद शुभ और शांतिदायक सिद्ध हो सकता है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

कितनी पीढ़ियों तक का होता है श्राद्ध? क्यों तर्पण में किया जाता है तिल का इस्तेमाल? जान लें श्राद्ध से जुड़ी जरूरी बातें

पितृ पक्ष के दौरान आने वाले ये 5 सपने हैं बेहद शुभ, पूर्वजों के आशीर्वाद और जीवन में आने वाली सुख-समृद्धि का हैं संकेत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।